CG Vyapam Staff Nurse Vacancy Apply Online 2025: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टाफ नर्स के 225 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए CG Vyapam द्वारा विज्ञापन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए है और आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 3 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीएससी (नर्सिंग) या पीबीबीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी पास होना अनिवार्य है।
नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण आवश्यक है।
सभी प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी होने चाहिए।
आवेदन शुल्क: Application Fee
वर्ग
शुल्क (₹)
सामान्य वर्ग
₹350
ओबीसी
₹250
एससी / एसटी
₹200
✔️ नोट: छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों को परीक्षा में उपस्थित होने के बाद शुल्क वापस किया जाएगा, जो उसी बैंक खाते में भेजा जाएगा जिससे भुगतान किया गया है।
आयु सीमा (01.01.2025 की स्थिति में)
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष (आरक्षित वर्गों को अधिकतम 45 वर्ष तक छूट)
Staff Nurse Bharti 2025: यदि आप नर्सिंग की योग्यता रखते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो CG Vyapam Staff Nurse Vacancy 2025 आपके लिए अच्छा मौका है। आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, इसलिए अंतिम तारीख से पहले आवेदन जरूर कर दें। भर्ती में परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के बाद चयन होगा।
रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।