
CG CMHO Transfer List: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 58 मेडिकल अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया है।
गरियाबंद विवाद के बाद हुआ बड़ा फेरबदल
गरियाबंद जिला अस्पताल में पिछले दो महीनों से कर्मचारियों में असंतोष का माहौल बना हुआ था। CMHO गार्गी यदु की बहन सृष्टि यदु, जो बतौर कंसल्टेंट तैनात थीं, उन पर कर्मचारियों से दुर्व्यवहार के आरोप लगे थे। CMHO मेरी बहन है’ वाली धमकी से भड़के डॉक्टर, 48 घंटे में कार्रवाई नहीं तो होगा कार्य बहिष्कार की बात सामने आई थी इसके चलते कुछ हफ्ते पहले स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें राजधानी वापस बुला लिया था। अब उसी विवाद की कड़ी में CMHO गार्गी यदु को भी हटा दिया गया है।
गार्गी यदु का तबादला धमतरी, नए CMHO यूएस नवरत्न
जारी आदेश के मुताबिक, गार्गी यदु को धमतरी में मेडिकल अफसर के पद पर भेजा गया है। वहीं, कुरूद सिविल अस्पताल में पदस्थ यूएस नवरत्न को गरियाबंद का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMHO) बनाया गया है।





Also Read: धमतरी जिले में जल्द ही सभी सरकारी कामकाज होंगे ऑनलाइन, ई-ऑफिस के गुर सीखने रहें कर्मचारी



