Rahul Tikriha Video: भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, देखिये वीडियो

Rahul Tikriha Video: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है। भाजपा युवा मोर्चा के  प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती सीधे प्रेस क्लब पहुंची और मीडिया के सामने अपने साथ हुई घटना का खुलासा किया प्रेस क्लब पहुंचकर एक युवती ने भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी ने पहले स्कूल में उसका नंबर लिया और बाद में व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू की।

जबरन संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप

Rahul Tikriha Video: युवती के मुताबिक, आरोपी ने कॉलेज की कई लड़कियों से मोबाइल नंबर लिए और बाद में व्हाट्सएप पर उनसे संपर्क करता रहा। पीड़िता का दावा है कि पहले दोस्ती के बहाने बातचीत बढ़ाई गई और फिर मिलने के लिए दबाव बनाया गया।

मुलाकात में की जबरदस्ती

युवती ने आरोप लगाया कि उसे कॉल करके मिलने बुलाया इस दौरान राहुल टिकरिहा ने उसके साथ जबरदस्ती किस किया और अनुचित व्यवहार करने की कोशिश की। युवती के मुताबिक, राहुल टिकरिहा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की भी कोशिश किया और जब युवती द्वारा पीरियड आने की बात कहने पर उसे घर छोड़ दिया।

धमकी देकर चुप कराने का आरोप

युवती का कहना है कि जब उसने इस घटना की शिकायत राहुल टिकरिहा के घर जाकर करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे धमकाया और बोले की प्रधानमंत्री जब काम करता है तो भी उसे लोग गाली देते है। तुम्हे जो करना है कर लो ऐसे बोलते हुए युवती को भगा दिया गया। और जा जाकर आत्महत्या करले मेरा कुछ नही सकती बोलकर धमकाने की बात कही। युवती ने मीडिया से कहा— “राहुल टिकरिहा मुझे तालाब में कूदकर आत्महत्या कर लेने तक की भी बात कही।”

देखिये युवती ने क्या कहा-

भाजपा की चुप्पी

भाजपा युवा मोर्चा और प्रदेश भाजपा की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। राजनीतिक गलियारों में इस आरोप को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर भाजपा पर हमला शुरू कर दिया है और कहा है कि पार्टी को ऐसे नेताओं पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

पहले भी विवादों में घिरे

राहुल टिकरिहा पर पहले भी चाची के साथ कथित अवैध संबंध को लेकर विवाद और कथित संबंधों को लेकर सवाल उठ चुके हैं। जानकारी के अनुसार, यह विवाद बेमेतरा जिले के सिलहट गांव का है। चाचा रविकांत का दावा है कि राहुल की वजह से उनका पूरा परिवार बिखर गया और घर-परिवार की शांति नष्ट हो गई। उन्होंने समाज के अध्यक्ष को लिखे पत्र में मांग की है कि इस मामले पर कठोर सामाजिक कार्रवाई की जाए।

Also Read: प्रसूता महिला का नग्न वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में किया गया वायरल, पति ने कराया FIR दर्ज: अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button