CG Vyapam WRDT26 Recruitment Online 2026: CG व्यापम जल संसाधन विभाग (अनुरेखक) के विभिन्न पदों पर बम्पर भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन

CG Vyapam WRDT26 Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत अनुरेखक (सिविल) के 35 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु CG व्यापम द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 02 अगस्त 2026 को किया जाएगा।

CG व्यापम अनुरेखक भर्ती 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
विभाग का नामजल संसाधन विभाग, नवा रायपुर
परीक्षा विभागCG व्यापम
पद का नामअनुरेखक (सिविल)
कुल पद35
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
नौकरी स्थानछत्तीसगढ़
श्रेणीसरकारी नौकरी
आवेदन करने वालेCG निवासी
आधिकारिक वेबसाइटvyapamcg.cgstate.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां: Important Dates

कार्यक्रमतिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि22 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 जून 2026
फॉर्म करेक्शन तिथि16 से 18 जून 2026
लिखित परीक्षा तिथि02 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी27 जुलाई 2026
रिजल्टजल्द जारी होगा

आयु सीमा: Age Limit

न्यूनतम आयुअधिकतम आयु
18 वर्ष40 वर्ष

आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

वेतनमान

पद का नामप्रतिमाह वेतन
अनुरेखक (सिविल)₹19,500/-

आवेदन शुल्क

वर्गशुल्क
सामान्य₹350/-
ओबीसी₹250/-
एससी / एसटी₹200/-

छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने पर परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।

पद विवरण

पद का नामपद संख्या
अनुरेखक (सिविल)35
कुल पद35

शैक्षणिक योग्यता

पदयोग्यता
अनुरेखक (सिविल)12वीं उत्तीर्ण तथा ड्राइंग विषय के साथ सिविल इंजीनियरिंग / ड्राफ्ट्समैनशिप / सर्वेयर कोर्स में तकनीकी योग्यता

चयन प्रक्रिया

CG व्यापम WRDT26 भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा
  • मेरिट सूची
  • दस्तावेज सत्यापन

परीक्षा पैटर्न एवं सिलेबस

  • परीक्षा अवधि: 2 घंटे
  • परीक्षा मोड: ऑफलाइन (OMR Sheet)
  • प्रश्नों की संख्या: 100
  • कुल अंक: 100
  • प्रत्येक प्रश्न: 1 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/4 अंक
  • प्रश्न पत्र: हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम में

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • व्यापम प्रोफाइल से लॉगिन करें या नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
  • 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

  • यह भर्ती स्थाई सरकारी नौकरी के अंतर्गत होगी।
  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
  • परीक्षा CG व्यापम द्वारा आयोजित की जाएगी।
  • अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय सही दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।
  • किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 7999360815 एवं 7880218611 पर संपर्क किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण लिंक: Important link

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
भर्ती नियम एवं शर्तयहाँ देखें
ऑनलाइन आवेदनयहाँ क्लिक करें
विभागीय सूचनायहाँ देखें
सिलेबसयहाँ देखें
भर्ती अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

Also Read: CG Gram Panchayat Sachiv Bharti 2026: छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 New Update, नई योग्यता एवं चयन प्रक्रिया जारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button