
State Sports Decoration Award 2025: रायपुर से खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए राज्य खेल अलंकरण पुरस्कारों हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप भी राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं, तो ये मौका आपके लिए है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 तय की गई है।
किन-किन पुरस्कारों के लिए आवेदन हो सकता है?
इस बार जिन पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें कई प्रतिष्ठित सम्मान शामिल हैं:
- शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार – ₹3 लाख
- शहीद कौशल यादव सम्मान – ₹1.5 लाख
- वीर हनुमान सिंह पुरस्कार – ₹1.5 लाख
- शहीद पंकज विक्रम व शहीद विनोद चौबे सम्मान – ₹25,000
- मुख्यमंत्री ट्रॉफी – टीम के सदस्य संख्या के आधार पर ₹1 लाख से ₹5 लाख तक
- इसके अलावा प्रोत्साहन स्वरूप नगद राशि, खेलवृत्ति (डाइट मनी) और प्रेरणा निधि भी दी जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
- राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी
- सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी
- प्रशिक्षक और निर्णायक जिनका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा हो
- डाइट मनी योजना के लिए अधिकतम आयु 19 वर्ष निर्धारित है
- शहीद पंकज विक्रम सम्मान के लिए केवल राज्य खेल संघ की अनुशंसा के साथ आवेदन मान्य होंगे
कहां और कैसे करें आवेदन?
आवेदन का फॉर्म http://sportsyw.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा, जिला या राज्य खेल कार्यालय से भी फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है। भरे हुए आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य है।
आवेदन जमा करने का स्थान:
संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, GE रोड, रायपुर
या
आपके जिले का जिला खेल कार्यालय
समय सीमा: 26 जून 2025 तक कार्यालयीन समय में
अगर आपने आवेदन फॉर्म अधूरा भरा या जरूरी दस्तावेज नहीं लगाए, तो वो स्वीकार नहीं किया जाएगा। चयन समिति का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा, यानी किसी भी विवाद की स्थिति में समिति का फैसला ही मान्य होगा।



