Special Educator Bharti 2025: छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2025 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है। जांच के बाद मान्य और अमान्य आवेदनों की सूची विभागीय वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर जारी कर दी गई है। अब उम्मीदवार 22 और 23 अक्टूबर 2025 को अपने आवेदन से संबंधित दावे-आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।
➡️ कुल प्राप्त आवेदन: 3435 ➡️ मान्य पाए गए: 1060 ➡️ अमान्य पाए गए: 2375
वेतनमान (Salary Structure)
पद का नाम
वेतन मैट्रिक्स लेवल
अनुमानित वेतनमान (₹ प्रति माह)
स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक)
लेवल – 06
₹35,400 – ₹1,12,400
स्पेशल एजुकेटर (उच्च प्राथमिक)
लेवल – 08
₹47,600 – ₹1,51,100
स्पेशल एजुकेटर (माध्यमिक)
लेवल – 09
₹53,100 – ₹1,67,800
महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)
अभ्यर्थी 22 और 23 अक्टूबर 2025 को लोक शिक्षण संचालनालय, प्रथम तल, खण्ड-सी, इन्द्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में व्यक्तिगत रूप से अपनी दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
दावा/आपत्ति निर्धारित प्रपत्र में ही स्वीकार किए जाएंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करें।
स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2025 में आवेदन जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों के लिए दावा-आपत्ति का चरण शुरू हो रहा है। मान्य-अमान्य आवेदनों की सूची जारी हो चुकी है, इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन की स्थिति जांचें और आवश्यक सुधार समय सीमा (22-23 अक्टूबर 2025) के भीतर कर लें। यह अवसर अभ्यर्थियों के लिए चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।