
धमतरी। Dhamtari Road Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। विशाखापट्टनम रोड पर तूफान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क हादसा का शिकार हो गया, जिससे एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए। सभी लोग पटेल समाज के सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। दूसरा हादसा ग्राम छिपली और मोहदी के बीच हुआ जिसमे 1 की मौके पर ही कमर टूटने से मौत हो गई।

सिहावा में था शपथ ग्रहण कार्यक्रम
Megha Accident News: मिली जानकारी के मुताबिक, पटेल समाज का शपथ ग्रहण समारोह सिहावा में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बारना राजपाली व ग्राम मेघा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मेघा के सभी लोग तूफान वाहन (CG 05 AP 5990) से वापस लौट रहे थे।

हादसा राजपुर के पास विशाखापट्टनम रोड में हुआ
Dhamtari Double Accident: शाम करीब 7:25 बजे जब वाहन राजपुर गांव के पास पहुंचा, तो सड़क के बीच रखे मुरुम के ढेर पर चढ़ते ही वाहन असंतुलित होकर 8 फिट ऊपर तक सड़क में ही उछाल गया। हादसे में 73 वर्षीय सुखऊ राम पटेल की मौत हो गई। वे ग्राम मेघा के निवासी ग्राम समिति के अध्यक्ष एवं भूतवूर्व मनोनीत सरपंच रह चुके थे हादसे में वाहन के मालिक थे। वाहन उन्ही के परिवार का रामकृष्ण पटेल चला रहा था जो की आदतन ट्रेक्टर ड्राइवर है।

घायल हुए लोग
इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों में शामिल हैं:
- कुमार पटेल (58), ग्राम मंदरौद
- मनोज पटेल (46), ग्राम खैरा
- हरिराम पटेल (49), ग्राम मेघा
- पुरुषोत्तम पटेल (32), ग्राम मेघा
- तुलसीराम पटेल (45), ग्राम कोकड़ी
- नीरज पटेल (35), ग्राम सेलदीप
इसके अलावा चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
Vishakhapatnam Road Accident: सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए कुरूद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हरिराम पटेल की हालत बिगड़ते ही उन्हें धमतरी रेफर किया गया जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस मौके पर पहुंची, शव सौंपा गया परिजनों को
घटना की सूचना पर कुरूद और मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद आज 11 अगस्त को परिजनों को सौंप दिया गया। एडिशनल एसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि हादसे में एक की मौत और आठ घायल हैं। अभी तक किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप
हादसे को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि 6 लेन निर्माण के दौरान बचे हुए कार्यो को पूरा करने सड़क के बीचों-बीच मुरुम डाल दिया गया है। जबकि प्रशासन ने इस सड़क को अभी निर्माधीन बताया है और अभी परिवहन के लिए जनता को उस सड़क में वाहन चलने की अनुमति नहीं है। इसके बाद भी निर्माण अधूरा होने के बावजूद वहां से रोज़ाना वाहन गुजरते हैं। रात के अंधेरे में मुरुम नजर नहीं आया, जिससे हादसा हो गया।

देखिये वीडियो-
छिपली और मोहदी के बीच कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Magarload Road Accident: रविवार रात मगरलोड ब्लॉक के ग्राम छिपली और मोहदी के बीच करीब 8 बजे एक और सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार और प्लेटिना बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक को कमर में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

ससुराल से लौट रहे दो युवकों को कार ने मारी टक्कर
थाना से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम दमकाडीह करेली बड़ी चौकी निवासी वीरेंद्र निषाद अपने दोस्त मानव निषाद के साथ ससुराल सोनेवारा में राखी छोड़ने गया था। दोनों शाम को वहां से बाइक पर घर लौट रहे थे, तभी मोहंदी-छिपली मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार बलेनो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड पहुंचाया। इलाज के दौरान मानव निषाद की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक वीरेंद्र निषाद को प्राथमिक इलाज के बाद धमतरी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

धमतरी के मगरलोड में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के साथ साथ लोगों की सड़क तेज रफ़्तार लापरवाही को उजागर कर दिया है। जिसने दो जान ले ली और कई लोग घायल हो गए। अब देखना होगा कि इस मामलों में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।



