
Vice President Resigns: देश की राजनीति से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा।
Jagdeep Dhankhar: धनखड़ ने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा कि वे चिकित्सकों की सलाह के अनुसार अपनी सेहत को प्राथमिकता देने के लिए संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे रहे हैं।
Resignation News: इस्तीफे के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें इस पद पर सेवा देने का अवसर मिलने के लिए वे कृतज्ञ हैं।




