RCB IPL Matches in Raipur: सामने आया आईपीएल 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल, इस दिन रायपुर में मैच खेलेगा RCB

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे चरण के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। 28 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का दूसरा फेज 13 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तक चलेगा। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहले मुकाबले के साथ इस सीजन का रोमांच शुरू होगा। खास बात यह है कि इस बार छत्तीसगढ़ के प्रशंसकों को भी स्टेडियम में बैठकर आरसीबी के मैच देखने का मौका मिलेगा क्योंकि बेंगलुरु की टीम रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में अपने दो घरेलू मैच खेलेगी।

रायपुर बना RCB का दूसरा घर: मुंबई और कोलकाता से होगी भिड़ंत

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस सीजन का सबसे बड़ा आकर्षण रायपुर में होने वाले मैच हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने दो महत्वपूर्ण मुकाबले रायपुर में खेलेगी। 10 मई को आरसीबी का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा, जबकि 13 मई को टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इन दोनों मैचों के शाम 7:30 बजे से शुरू होने की उम्मीद है। रायपुर के स्टेडियम की शानदार क्षमता और क्रिकेट के प्रति दीवानगी को देखते हुए बीसीसीआई ने इसे आरसीबी के घरेलू मैदान के रूप में चुना है।

12 शहरों में मचेगा धमाल: दूसरे फेज में कुल 50 मुकाबले

आईपीएल के इस सीजन के ग्रुप स्टेज के बचे हुए 50 मैच भारत के 12 अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे पारंपरिक शहरों के साथ-साथ धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ जैसे मैदान भी शामिल हैं। राजस्थान रॉयल्स अपने चार मैच जयपुर में खेलेगी, जबकि पंजाब किंग्स की टीम अपने घरेलू मुकाबले धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में बांटेगी। 13 अप्रैल को हैदराबाद में होने वाले सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के साथ दूसरे राउंड की धमाकेदार शुरुआत होगी।

आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल: IPL 2026 Schedule

28 मार्च, RCB vs SRH, बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे
29 मार्च, MI vs KKR, मुंबई में शाम 7:30 बजे
30 मार्च, RR vs CSK, गुवाहाटी में शाम 7:30 बजे
31 मार्च, PBKS vs GT, न्यू चंडीगढ़ में शाम 7:30 बजे
1 अप्रैल, LSG vs DC, लखनऊ में शाम 7:30 बजे
2 अप्रैल, KKR vs SRH, कोलकाता में शाम 7:30 बजे
3 अप्रैल – CSK VS PBKS, चेन्नई में शाम 7:30 बजे
4 अप्रैल – DC VS MI, दिल्ली में दोपहर 3:30 बजे
4 अप्रैल – GT VS RR, अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे
5 अप्रैल – SRH VS LSG, हैदराबाद में दोपहर 3:30 बजे
5 अप्रैल – RCB VS CSK, बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे
6 अप्रैल – KKR VS PBKS, कोलकाता में शाम 7:30 बजे
7 अप्रैल – RR VS MI, गुवाहाटी में शाम 7:30 बजे
8 अप्रैल – DC VS GT, दिल्ली में शाम 7:30 बजे
9 अप्रैल – KKR VS LSG, कोलकाता में शाम 7:30 बजे
10 अप्रैल – RR VS RCB, गुवाहाटी में शाम 7:30 बजे
11 अप्रैल – PBKS VS SRH, न्यू चंडीगढ़ में दोपहर 3:30 बजे
11 अप्रैल – CSKVS DC, चेन्नई में शाम 7:30 बजे
12 अप्रैल – LSG VS GT, लखनऊ में दोपहर 3:30 बजे
12 अप्रैल – MI VS RCB, मुंबई में शाम 7:30 बजे
13 अप्रैल – SRH VS RR, हैदराबाद में शाम 7:30 बजे
14 अप्रैल – CSKVS KKR, चेन्नई में शाम 7:30 बजे
15 अप्रैल – RCB VS LSG बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे
16 अप्रैल – MI VS PBKS, मुंबई में शाम 7:30 बजे
17 अप्रैल – GT VS KKR, अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे
18 अप्रैल – RCB VS DC, बेंगलुरु में दोपहर 3:30 बजे
18 अप्रैल – SRH VS CSK, हैदराबाद में शाम 7:30 बजे
19 अप्रैल – KKR VS RR, कोलकाता में दोपहर 3:30 बजे
19 अप्रैल – PBKS VS LSG, न्यू चंडीगढ़ में शाम 7:30 बजे
20 अप्रैल – GT VS MI, अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे
21 अप्रैल – SRH VS DC, हैदराबाद में शाम 7:30 बजे
22 अप्रैल – LSG VS RR, लखनऊ में शाम 7:30 बजे
23 अप्रैल – MI VS CSK, मुंबई में शाम 7:30 बजे
24 अप्रैल – RCB VS GT, बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे
25 अप्रैल – DC VS PBKS, जयपुर में शाम 7:30 बजे
25 अप्रैल – RR VS SRH, जयपुर में दोपहर 3:30 बजे
26 अप्रैल – GT VS CSK, अहमदाबाद में दोपहर 3:30 बजे
26 अप्रैल – LSG VS KKR, लखनऊ में शाम 7:30 बजे
27 अप्रैल – DC VS RCB, दिल्ली में शाम 7:30 बजे
28 अप्रैल – PBKS VS RR, न्यू चंडीगढ़ में शाम 7:30 बजे
29 अप्रैल – MI VS SRH, मुंबई में शाम 7:30 बजे
30 अप्रैल – GT VS RCB, अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे
1 मई – RR VS DC, जयपुर में शाम 7:30 बजे
2 मई – CSK VS MI, चेन्नई में शाम 7:30 बजे
3 मई – SRH VS KKR, हैदराबाद में दोपहर 3:30 बजे
3 मई – GT VS PBKS, अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे
4 मई – MI VS LSG, मुंबई में शाम 7:30 बजे
5 मई – DC VS CSK, दिल्ली में शाम 7:30 बजे
6 मई – SRH VS PBKS, हैदराबाद में शाम 7:30 बजे
7 मई – LSG VS RCB, लखनऊ में शाम 7:30 बजे
8 मई – DC VS KKR, दिल्ली में शाम 7:30 बजे शाम
9 मई – RR VS GT, जयपुर में शाम 7:30 बजे
10 मई – CSKVS LSG, चेन्नई में दोपहर 3:30 बजे
10 मई – RCB VS MI, रायपुर में शाम 7:30 बजे
11 मई – PBKS VS DC, धर्मशाला में शाम 7:30 बजे
12 मई – GT VS SRH, अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे
13 मई – RCB VS KKR, रायपुर में शाम 7:30 बजे
14 मई – PBKS VS MI, धर्मशाला में शाम 7:30 बजे
15 मई – LSG VS CSK, लखनऊ में शाम 7:30 बजे
16 मई – KKR VS GT, कोलकाता में शाम 7:30 बजे
17 मई – PBKS VS RCB, धर्मशाला में दोपहर 3:30 बजे
17 मई – DC VS RR, दिल्ली में शाम 7:30 बजे
18 मई – CSK VS SRH, चेन्नई में शाम 7:30 बजे
19 मई – RR VS LSG, जयपुर में शाम 7:30 बजे
20 मई – KKR VS MI, कोलकाता में शाम 7:30 बजे
21 मई – CSKVS GT, चेन्नई में शाम 7:30 बजे
22 मई – SRH VS RCB, हैदराबाद में शाम 7:30 बजे
23 मई – LSG VS PBKS, लखनऊ में शाम 7:30 बजे
24 मई – MI VS RR, मुंबई में दोपहर 3:30 बजे
24 मई – KKR VS DC, कोलकाता में शाम 7:30 बजे

प्लेऑफ और फाइनल की तैयारी: 31 मई को होगा महामुकाबला

लीग राउंड के सभी 70 मैच 24 मई तक संपन्न हो जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट प्लेऑफ स्टेज में प्रवेश करेगा, जिसमें क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 के मैच होंगे। हालांकि बीसीसीआई ने अभी प्लेऑफ के वेन्यू और तारीखों का अलग से विस्तृत विवरण साझा नहीं किया है, लेकिन फाइनल मैच की तारीख 31 मई तय कर दी गई है। जैसे-जैसे ग्रुप स्टेज अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ेगा, अंक तालिका की टॉप-4 टीमों के बीच खिताब जीतने की जंग और भी तेज हो जाएगी। प्रशंसकों को उम्मीद है कि इस बार भी रोमांच अपने चरम पर होगा।

Also Read: IPL 2026: एक और घातक तेज गेंदबाज IPL 2026 से बाहर, पहले मैच से पहले ही टीम की ‘पेस बैटरी’ हुई फेल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button