मैट्स यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन, कुलपति बोले – योग है जीवन का सार

MATS विश्वविद्यालय के आरंग और पंडरी कैंपस में 16 से 20 जून 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय योग शिविर आयोजित किया गया। इसका समापन 21 जून को भव्य योग कार्यक्रम के साथ हुआ। इस आयोजन का नेतृत्व शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग ने किया, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अधिकारीगण शामिल हुए।

International Yoga Day: आरंग कैंपस के समापन कार्यक्रम में कुलपति डॉ. के.पी. यादव ने योग को संपूर्ण जीवनशैली बताते हुए कहा कि यह तन, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए योग आत्मविकास का रास्ता है, शिक्षकों के लिए आत्मसंयम का और समाज के लिए शांति का प्रतीक। पंडरी कैंपस में कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा ने भी योग को संतुलित जीवन का सूत्र बताया।

प्रशिक्षकों का नेतृत्व और शांति पाठ के साथ समापन

MATS University: योग प्रशिक्षण का नेतृत्व डॉ. योगेश कुमार साहू, श्री दिवेश कुमार और डॉ. राघव वर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने योग को जीवन का सकारात्मक और अनुशासित मार्ग बताते हुए सभी को नियमित अभ्यास की प्रेरणा दी। कुलाधिपति गजराज पगारिया, महानिदेशक प्रियेश पगारिया सहित विश्वविद्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम की सराहना की और शुभकामनाएं दीं।

Also Read: CG Yuva Ratna Samman: साय सरकार का बड़ा फैसला – उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को मिलेगा ‘छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान’, 2.50 लाख रुपये तक का मिलेगा इनाम, जानिए कैसे उठाएं लाभ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button