
CG School Time Table: शनिवार को स्कूल संचालन को लेकर समय सारणी में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत शनिवार की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसे लेकर सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों, एबीईओ, संकुल समन्वयकों और प्रधान पाठकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में शनिवार को कक्षाओं के संचालन की स्पष्ट गाइडलाइन दी गई है।
क्या है नया निर्देश?
- दो पाली वाले विद्यालय अपनी समय-सारिणी का निर्धारण स्वयं करेंगे।
- एक पाली वाले स्कूल अब सोमवार से शनिवार तक सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नियमित रूप से संचालित होंगे।
- बैगलेस डे (Bagless Day) सिर्फ द्वितीय (दूसरे) और चतुर्थ (चौथे) शनिवार को ही मनाया जाएगा।
- प्रथम, तृतीय और पंचम शनिवार को कक्षाएं सामान्य दिनों की तरह चलेंगी।

बैगलेस डे क्यों?
राज्य कार्यालय रायपुर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, बैगलेस डे का मकसद बच्चों में सृजनात्मक गतिविधियां, खेल, मूल्य आधारित शिक्षा और तनाव रहित माहौल को बढ़ावा देना है।
Also Read: CG School Holidays 2025-26: छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2025-26 में अवकाश की सूची, जानें कितने दिनाें की मिलेगी छुट्टी



