CG Top 10 Newsछत्तीसगढ़

CG Top 10 Richest IAS: छत्तीसगढ़ के 10 करोड़पति कलेक्टर, IAS अमित कटारिया सबसे टॉप में, जानिए कौन कितना अमीर

रायपुर: CG Top 10 Richest IAS: छत्तीसगढ़ में सरकारी अफसरों की कमाई और संपत्ति को लेकर एक बार फिर से चर्चा गर्म है, इससे पहले हमने छत्तीसगढ़ के TOP 10 सबसे अमीर विधायकों की संपत्ति और व्यवसाय की विस्तृत जानकारी दिए थे, इस बार मामला है राज्य के करोड़पति IAS अफसरों का। सरकार की वेबसाइट पर मौजूद जानकारियों के मुताबिक, प्रदेश में तैनात कई कलेक्टर और वरिष्ठ IAS अफसर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। सबसे अमीर अफसर की बात करें तो 2004 बैच के वरिष्ठ IAS अमित कटारिया इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

अमित कटारिया – सबसे रईस अफसर, 46 करोड़ की संपत्ति

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि IAS अमित कटारिया के पास कुल 46 करोड़ रुपये की संपत्ति है। कटारिया की अधिकतर संपत्ति गुड़गांव जैसे हाई-प्रॉपर्टी वैल्यू वाले इलाके में है। जाहिर है, दिल्ली-एनसीआर की महंगी जमीनों ने उनकी संपत्ति के आंकड़े को ऊंचा कर दिया है।

टोपेश्वर वर्मा – 12.4 करोड़ की सिंगल प्रॉपर्टी के मालिक

2005 बैच के IAS टोपेश्वर वर्मा के पास भी अच्छी-खासी संपत्ति है। उनके नाम पर 12.4 करोड़ रुपये की एकल प्रॉपर्टी दर्ज है, जो उन्हें इस सूची में दूसरे नंबर पर लाती है।

छत्तीसगढ़ के 10 करोड़पति कलेक्टर – कौन कहां है?

CG Top 10 Richest IAS: प्रदेश के 33 जिलों में तैनात कलेक्टरों में से 10 अधिकारी करोड़पति हैं। सबसे अमीर कलेक्टर बने हैं बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिनके पास 2.68 करोड़ की संपत्ति है।

इन करोड़पति कलेक्टरों में शामिल हैं:

  • राजेंद्र कटारा
  • जन्मेजय महोबे
  • अभिजीत सिंह
  • दिव्या उमेश मिश्रा
  • गोपाल वर्मा
  • सर्वेश्वर भूरे
  • दीपक सोनी
  • लीना मंडावी
  • हरीश एस

1989 से 2005 बैच के अफसरों की संपत्ति का ब्योरा

पुराने बैच के कई अफसरों ने भी मोटा माल जमा किया है।

क्रमांकअधिकारी का नामबैच वर्षघोषित संपत्ति (₹ करोड़ में)
1अर्पित जैन19891.6
2रेणु पिल्लै19914.15 (सबसे अधिक)
3सुबोध सिंह19921.47
4अमित अग्रवाल19930.63
5मनीष रिचारिया19941.91
6प्रियंका शुक्ला19942.5
7विकास शील19942.0
8आर्यन त्रिपाठी19951.8
9नीरज मांडवीकर19972.75
10वल्लीश्वरी वासुकि19971.5
11गुलशन सिंह20012.04
12मयंक श्रीवास्तव20021.55
13कमलप्रीत सिंह20022.65

सिर्फ एक प्रॉपर्टी वाले 9 अधिकारी

कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं, जिनके पास केवल एक ही प्रॉपर्टी है। इस लिस्ट में शामिल हैं:
अमित अग्रवाल, निखिल चंद्र श्रीवास्तव, प्रियंका शुक्ला, गोपाल वर्मा, दिव्या उईके, जितेंद्र शुक्ला, टोपेश्वर वर्मा, नीरज बंसोड़ और विपिन श्रीवास्तव।

IAS अफसरों की संपत्ति की ये जानकारी यह बताती है कि प्रशासनिक सेवा में काम करने वाले कई अफसर न सिर्फ ताकतवर हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी मजबूत हैं। हालांकि, इन आंकड़ों में सब कुछ घोषित संपत्ति है, जिसमें कई बार पूरी तस्वीर नहीं होती। फिर भी, करोड़ों की इस सूची ने छत्तीसगढ़ की अफसरशाही में एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

Also Read: CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में अफसरों की बड़ी उठापटक, कई जिलों के कलेक्टर बदले – 41 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button