CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें छत्तीसगढ़ में आशिक ने भेजा बारूदी स्पीकर, डेम में डूबे भाई-बहन, पोस्टर में घुसा कांग्रेस नेता, एक्सपो में चमकेगा प्रदेश, अफसरों ने उड़ाए करोड़ों, इस्कॉन मंदिर जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, हेरोइन के साथ पकड़े गए तीन युवक, सड़क पर भिड़ीं गाड़ियां समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।

स्पीकर नहीं, मौत का पार्सल था! आशिक ने बनाया बम, यू-ट्यूब से सीखी थी ट्रिक

Speaker Bomb Case: खैरागढ़ से रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में एक आशिक ने मोहब्बत में ऐसा दिमाग चलाया कि हैरत में डाल देगा। जनाब ने प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने की खतरनाक प्लानिंग की। यू-ट्यूब से बम बनाना सीखा और एक स्पीकर में भर दिया बारूद। फिर उसे गिफ्ट के नाम पर पार्सल कर दिया। लेकिन किस्मत ने साथ दिया और पार्सल खुलते ही पति को कुछ गड़बड़ लगा। पेशे से इलेक्ट्रिशियन अफसार खान ने जैसे ही स्पीकर को उठाया, वजन असामान्य लगा। ध्यान से देखा तो पावर पिन टूटा हुआ था। खोला तो अंदर से निकलीं जिलेटिन की छड़ें और डिटोनेटर! अफसार ने फौरन पुलिस को खबर दी। अब इस खतरनाक साजिश में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है।

बर्थडे बना मातम! डेम में डूबे भाई-बहन, नहीं बचा सके गांववाले

Children Drown in Dam: सरगुजा से दुखद खबर लखनपुर थाना क्षेत्र के कठिंदा गांव में एक जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। बुआ के घर जन्मदिन मनाने आए 13 साल के राहुल और 12 साल की उसकी बहन संजना की डेम में डूबने से मौत हो गई। दोनों राजा मुड़ा स्टाफ डेम में नहाने गए थे, जहां पानी गहरा होने के चलते हादसा हो गया। साथ में मौजूद बच्चों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। गांववालों ने बच्चों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

बीजेपी के पोस्टर में घुसा कांग्रेस नेता! सोशल मीडिया पर मचा सियासी घमासान

Political Poster Blunder: रायपुर से सियासी खबर छत्तीसगढ़ बीजेपी की कार्यकारिणी की पोस्टर में एक बड़ा खेल हो गया। कांग्रेस नेता आलोक सिंह की तस्वीर गलती से बीजेपी किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष की जगह छप गई। कांग्रेस के इस नेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ गलती नहीं, बल्कि बदनीयती है। अब देखना ये है कि बीजेपी इस चूक पर क्या सफाई देती है।

छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा ओसाका एक्सपो 2025 में, CM साय होंगे ब्रांड एंबेसडर

Chhattisgarh at Osaka Expo 2025: रायपुर से बड़ी खबर छत्तीसगढ़ अब सिर्फ देश में ही नहीं, दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ने जा रहा है। जापान के ओसाका में 2025 में होने वाले वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ की भागीदारी तय हो चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में खास तौर पर बुलाया गया है। एक्सपो का थीम है – “Designing Future Society for Our Lives”। सीएम साय ने कहा कि यह मौका राज्य के विकास और निवेश को वैश्विक मंच पर दिखाने का बेहतरीन अवसर है।

आदिवासी विकास विभाग में बड़ा घोटाला! कागजों में हुआ काम, हकीकत में कुछ भी नहीं

Tribal Development Scam: कोरबा से खुलासा छत्तीसगढ़ के आदिवासी विकास विभाग में करोड़ों की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि जो काम सिर्फ कागजों पर हुए, उनके लिए भुगतान कर दिया गया। 2021-22 में केंद्र सरकार से जो फंड मिला था, वह छात्रावास और आश्रमों की मरम्मत में लगना था। मगर टेंडर, वर्क ऑर्डर और बिल की फाइलें ही गायब मिलीं। चार फर्मों पर FIR दर्ज की गई है, वहीं सहायक आयुक्त समेत अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

कृष्ण जन्माष्टमी पर हादसा, इस्कॉन मंदिर जा रही महिला को ट्रक ने कुचला

Woman Crushed by Truck: रायपुर की दर्दनाक घटना जन्माष्टमी के दिन जब पूरा रायपुर भगवान कृष्ण के रंग में रंगा था, तभी टाटीबंध इलाके से एक दुखद खबर आई। इस्कॉन मंदिर जा रही एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और रात 12 बजे तक दुर्ग की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

हेरोइन के साथ पकड़े गए तीन युवक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और लाखों की सामग्री जब्त

Drug Peddlers Arrested: रायपुर से पुलिस की बड़ी कार्रवाई तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। काशीनगर मुक्तिधाम के पास से 3 युवकों को 6.30 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 1.20 लाख के माल के साथ दबोचा गया है। पकड़े गए आरोपियों में अर्पित मरकाम (बूढ़ापारा), मनीष राजपाल (अमलीडीह) और नयन भाटिया (कटोरा तालाब) शामिल हैं। इन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है कि ये नशा कहां से लाते थे और किन-किन को बेचते थे।

बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Bike-Scooty Collision: नवापारा से एक्सीडेंट रिपोर्ट जिम-नवापारा महानदी पुल पर शनिवार को एक जोरदार हादसा हो गया। बाइक और स्कूटी की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तरफ था पोखरा गांव का रेखराम, जो स्प्लेंडर बाइक से नवापारा जा रहा था। दूसरी ओर स्कूटी पर कुरुद गांव के सरपंच का बेटा। पुल पर दोनों आमने-सामने टकरा गए। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। रेखराम की हालत गंभीर है और उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Also Read: FASTag Annual Pass: शुरू हुआ 3 हजार रुपये वाला सालाना FASTag पास, पहले ही दिन बुक हुए 1.4 लाख पास, जानिए घर बैठे कैसे खरीद सकेंगे है आप

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button