CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से प्रदेश में बारिश की रफ्तार में कमी आने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर आज भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है।

पिछले 24 घंटे में अधिकांश जिलों में बारिश

Today Weather News: पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा दर्ज की गई। वहीं, कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हुई। इस दौरान दुर्ग में सर्वाधिक तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD Alert: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेन्द्रगढ़ और जशपुर जिलों में आज भारी वर्षा की संभावना है।
इन जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अधिकांश जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (30–40 KMPH) की संभावना जताई गई है।

अगले तीन घंटे का पूर्वानुमान

Today Weather Update: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन घंटों में नारायणपुर, कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में तेज हवा, मेघगर्जन और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

रायपुर में कैसा रहेगा आज का मौसम

Raipur Today Weather News: राजधानी रायपुर में आसमान मेघमय रहेगा, वहीं दोपहर या शाम के समय हल्की वर्षा संभव है।

  • अधिकतम तापमान: 32°C
  • न्यूनतम तापमान: 24°C
    मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है, क्योंकि बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

नदियों का जलस्तर बढ़ा, कई स्थानों पर उफान

CG Today Weather Update: लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश की कई नदियां और नाले उफान पर हैं। ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

वर्षा का आंकड़ा (पिछले 24 घंटे)

  • बारसूर – 7 सेमी
  • बिहारपुर – 6 सेमी
  • कुसमी, छुरा, कशडोल, बोदारी, दौरा कोचली – 5 सेमी
  • पचपेड़ी, सोनहत – 4 सेमी
  • पेंड्रा, अहिवारा, भखारा, मस्तूरी, कुनकुरी, चांदो, भटगांव, बैकुण्ठपुर – 3 सेमी

अधिकांश अन्य स्थानों पर 3 सेमी से कम वर्षा दर्ज की गई है।

Also Read: Bank Holiday: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब रहेगी छुट्टियाँ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button