छत्तीसगढ़राजनीति

CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में 2 बजे तक 52.68% मतदान, धमतरी के आमदी में सबसे ज्यादा 80.51% वोटिंग

Nagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के तहत मतदान का दौर जारी है। प्रदेश में सुबह से ही लोगों का मतदान केंद्रों पर उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 2 बजे तक राज्य में औसतन 52.68% मतदान हो चुका है। खास बात यह है कि इस दौरान महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। महिलाओं की मतदान दर 54% रही, जबकि पुरुषों ने 51.76% मतदान किया।

Nagar Nigam Dhamtari Election: धमतरी जिले के नगर पंचायत आमदी में सर्वाधिक 80.51% मतदान दर्ज हुआ है, जो कि इस चुनाव में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा, राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से भी मतदान की अच्छी दर सामने आई है।

यहां देखें, दोपहर 2 बजे तक विभिन्न जिलों और नगर निगमों में कितने प्रतिशत मतदान हुआ:

जिला / नगर निगममतदान प्रतिशत
बिलासपुर जिले35.81%
– बिलासपुर नगर निगम33.68%
– तखतपुर नगर पालिका49.46%
– रतनपुर नगर पालिका44.25%
– बोदरी नगर पालिका49.65%
– बिल्हा नगर पंचायत51.34%
– कोटा नगर पंचायत43.38%
– मल्हार नगर पंचायत53.73%
कोरबा जिले37.30%
– कोरबा नगर पालिका निगम34.45%
– छुरीकला नगर पंचायत62%
– दीपका नगर पालिका परिषद33.50%
– कटघोरा नगर पालिका परिषद50.77%
– बांकीमोंगरा नगर पालिका47.39%
– पाली नगर पंचायत55.77%
राजनांदगांव जिले55.11%
– राजनांदगांव नगरीय निकाय53.85%
– डोंगरगढ़54.43%
– डोंगरगांव56.09%
– छुरिया79.39%
– लाल बहादुर नगर83.85%
धमतरी जिले53.02%
– धमतरी नगर पालिका निगम44.43%
– आमदी नगर पंचायत80.51%
– कुरूद नगर पंचायत63.12%
– भखारा नगर पंचायत73.79%
– मगरलोड नगर पंचायत71.24%
– नगरी नगर पंचायत66.31%

अभी भी मतदान जारी है, और पूरे प्रदेश में वोटिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है। मतदान के दौरान कई स्थानों से ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें आ रही हैं, लेकिन चुनाव अधिकारियों ने इन समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्परता से कार्रवाई की है।

नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान का समापन शाम 5 बजे तक होगा, और इसके बाद काउंटिंग 15 फरवरी को होगी।

Also Read: तीन शिक्षक सस्पेंड: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button