शासकीय स्कूल के प्राचार्य पर महिला शिक्षिका और कर्मचारी ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला बगीचा थाना क्षेत्र के बिमड़ा गांव का है, जहां स्कूल में कार्यरत एक महिला व्याख्याता और एक महिला सहकर्मी ने प्राचार्य पर आपत्तिजनक व्यवहार और अशोभनीय हरकतों का आरोप लगाया है।

फोन पर अश्लील बातें, व्यक्तिगत रूप से छेड़छाड़ का आरोप

Jashpur News: जानकारी के अनुसार, आरोपी प्राचार्य का नाम सुधीर बरला है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि सुधीर बरला फोन पर अश्लील बातें करता था और स्कूल में व्यक्तिगत रूप से भी छेड़छाड़ करता रहा। लगातार हो रहे इस व्यवहार से परेशान होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

दो अलग-अलग मामलों में FIR, आरोपी गिरफ्तार

Government School Jashpur: बगीचा पुलिस ने दोनों महिलाओं की शिकायत पर छेड़छाड़ से जुड़े दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुधीर बरला को गिरफ्तार कर लिया है।

बयान दर्ज, जांच जारी

फिलहाल पुलिस पीड़िताओं के बयान दर्ज कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी आरोपी प्राचार्य पर सख्त कार्रवाई की मांग की है पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Girl Sexual Assault: चाचा की बेटी से नींद की दवा खिलाकर दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button