AI Photos: IIIT-रायपुर के छात्र की शर्मनाक हरकत: AI से बनाई छात्राओं की अश्लील तस्वीरें, संस्थान ने किया निलंबित

रायपुर: नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT-रायपुर) में अध्ययनरत एक छात्र की बेहद शर्मनाक हरकत सामने आई है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) विभाग के तृतीय वर्ष के इस छात्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके संस्थान की 36 छात्राओं के अश्लील वीडियो और फेक फोटो बना डाले। छात्राओं की शिकायत सही पाए जाने के बाद संस्थान ने छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जांच में शिकायत सही पाई गई, परिजनों को बुलाकर निकाला

IIIT-Raipur: छात्राओं को जब छात्र की इस हरकत के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत संस्थान प्रबंधन से शिकायत की। प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल छात्र के कमरे की तलाशी ली और उसका मोबाइल, लैपटॉप और पेन ड्राइव जब्त कर लिया। जांच में यह बात सामने आई कि छात्र के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में उसकी कक्षा की 36 छात्राओं की फोटो से बनाए गए फेक कंटेंट और वीडियो मौजूद थे।

जांच सही पाए जाने के बाद, छात्र के बिलासपुर में रहने वाले परिजनों को बुलाया गया और उन्हें छात्र की हरकत से अवगत कराया गया। इसके बाद छात्र को निलंबित करते हुए तत्काल प्रभाव से संस्थान छोड़ने का निर्देश दिया गया।

छात्राओं को सता रहा डेटा लीक होने का डर

AI Pictures: छात्राओं को अब इस बात का डर सता रहा है कि छात्र ने ये फेक फोटो या वीडियो कहीं किसी को शेयर तो नहीं किए हैं, या फिर किसी सोशल मीडिया साइट या ऐप पर अपलोड तो नहीं कर दिए हैं। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश व्यास ने इस मसले को गंभीर और संवेदनशील बताया। उन्होंने जानकारी दी कि मामले की आगे की जांच के लिए महिला स्टाफ की एक कमेटी बनाई गई है, जो तकनीकी पहलुओं के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर भी पूरी संवेदनशीलता और बारीकी से जांच कर रही है। संस्थान ने कहा कि छात्र के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए गए हैं।

Also Read: शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो वायरल, महिला शिक्षकों की शिकायत के बाद 5 को नोटिस

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button