छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के प्रभार में बदलाव, नए मंत्री बनने के चलते जिलों के प्रभार में बदलाव…देखें सूची

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रियों के जिलों के प्रभार में फेरबदल किया है। हाल ही में नए मंत्रियों की नियुक्ति के बाद यह बदलाव किया गया है। जारी आदेश में छह जिलों के प्रभारी मंत्रियों की नई जिम्मेदारी तय की गई है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नए आदेश के अनुसार उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अब दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री होंगे।

श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े के जिले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बलौदा बाजार-भाटापारा जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वहीं लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का प्रभार सौंपा गया है।

नए मंत्रियों को भी मिली जिम्मेदारी

हाल ही में कैबिनेट में शामिल हुए मंत्री गजेंद्र यादव को राजनंदगांव और गुरु खुशवंत साहेब को सक्ति जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।

राजेश अग्रवाल को गौरेला-पेंड्रा-मारवाही का प्रभार

सरकार ने राजेश अग्रवाल को गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिले का प्रभारी मंत्री बनाया है।

देखिये सूची-

नए मंत्रियों की जिम्मेदारी तय करने के बाद बदलाव

सूत्रों के मुताबिक यह फेरबदल नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद संतुलन बनाने के लिए किया गया है। अब सभी मंत्रियों को उनके नए जिलों में विकास कार्यों और प्रशासनिक समन्वय की जिम्मेदारी संभालनी होगी।

Also Read: विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला: कहा- कांग्रेस ने किया ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ का चीरहरण

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button