राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज में संगम में डुबकी लगाई, सूर्य को अर्पित किया अर्ध्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज महाकुंभ में पहुंची और संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने सूर्य देव को अर्ध्य अर्पित किया और पूजा-अर्चना भी की। स्नान से पहले, राष्ट्रपति ने मां गंगा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद, उन्होंने अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन किए और पूजा की।

राष्ट्रपति मुर्मू के इस धार्मिक दौरे की शुरुआत सुबह 9:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर उनके हेलिकॉप्टर के लैंड होने से हुई। जहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद, वह अरैल पहुंची और वहां से संगम के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति मुर्मू शाम 4 बजे तक प्रयागराज में रहेंगी।

महाकुंभ में राष्ट्रपति का ऐतिहासिक स्नान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में स्नान करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले, 1954 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई थी। यह ऐतिहासिक घटना राष्ट्रपति मुर्मू के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव साबित हो रही है।

Also Read: छत्तीसगढ़ के मंत्री, सांसद और विधायक महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी, रमन सिंह ने भेजा न्योता

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button