Bhupesh Baghel Son Custody By ED: जन्मदिन पर भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने लिया हिरासत में

रायपुर। Bhupesh Baghel Son Custody By ED: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर आज सुबह से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है। सुबह 6 बजे से ही ED ने भूपेश बघेल के घर छापा मारा और खास बात यह है कि आज भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी है। इसी दौरान खबर सामने आई कि ईडी ने चैतन्य बघेल को हिरासत में ले लिया है।

सुरक्षा व्यवस्था सख्त, फोर्स तैनात

ED Action: चैतन्य बघेल को हिरासत में लेने की खबर के बाद उनके निवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहां बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जैसे ही समर्थकों को यह सूचना मिली, प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू हो गई।

जन्मदिन पर ही दो बार ईडी की कार्रवाई

Chaitanya Baghel: पूर्व सीएम के मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा ने बताया कि इससे पहले भी जब ईडी ने दबिश दी थी, वह भूपेश बघेल के जन्मदिन का दिन था। और आज जब चैतन्य के घर पर कार्रवाई हुई है, वह उनका जन्मदिन है।

Congress Vs ED: इस खबर पर ईडी या बघेल परिवार की ओर से कोई औपचारिक बयान फिलहाल नहीं आया है।
जैसे ही नई जानकारी सामने आएगी, हम अपडेट करेंगे।

Also Read: CG Assembly Monsoon Session: सदन में विपक्ष के शोर में भी Ajay Chandrakar ने साधा निशाना, मंत्री OP Choudhary से किए सख्त सवाल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button