
रायपुर: Surendra Dubey: पद्मश्री हास्य कवि डॉक्टर सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से निधन हो गया, ACI में डॉक्टर दुबे ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। हास्य कवि डॉक्टर सुरेंद्र दुबे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी नाम कमाया।
छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले डॉक्टर दुबे का करीब 4:15 बजे निधन हुआ। वे मूलतः छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के रहने वाले थे डॉक्टर सुरेंद्र दुबे आयुर्वेदिक चिकित्सक थे। लेकिन उन्होंने हास्य कविता के माध्यम से अलग ही पहचान बनाई छत्तीसगढ़ी हास्य कविता को पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा डॉक्टर सुरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के ओएसडी भी थे। वह राजभाषा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं उन्होंने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए देश दुनिया में अलग-अलग जगह पर अपनी कविता का वाचन किया।

पंडित सुरेंद्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ राज्य के बेमेतरा में हुआ था उन्होंने पांच किताबें लिखी हैं वह कई मंचों पर टेलीविजन शो पर भी दिखाई दिए उन्हें भारत सरकार द्वारा 2010 में देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
Also Read: CG Teacher Yuktiyuktkaran: युक्तियुक्तकरण से छत्तीसगढ़ में सशक्त हो रही शिक्षा व्यवस्था



