CG Assembly Monsoon Session: अजय चंद्राकर ने उठाया बस्तर विश्वविद्यालय भर्ती में उम्र मानदंडों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, सीएम साय ने जवाब में कहा- जांच करा रहे हैं…

रायपुर: CG Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के प्रश्नकाल में विधायक अजय चंद्राकर ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में पदों की भर्ती पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या भर्ती के लिए आरक्षण रोस्टर का पालन किया गया है और अगर भर्ती के संबंध में कोई शिकायत मिली है, तो उस पर कब और क्या कार्रवाई की गई?

Mahendra Karma University Bastar Bharti Case: सीएम साय ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय में कुल 59 शैक्षणिक पद हैं, जिनमें 10 प्राध्यापक, 19 सह प्राध्यापक और 30 सहायक प्राध्यापक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 10 में से 8 विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

BJP MLA Ajay Chandrakar: चंद्राकर ने आरोप लगाया कि इस भर्ती में मनमानी की गई है, जिसमें 45, 46 48 और 54 साल के व्यक्तियों को चयनित किया गया उत्तरप्रदेश के 42 साल के व्यक्ति का भी चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार 40 साल से ऊपर के व्यक्तियों की भर्ती नहीं की जा सकती। चंद्राकर ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस मामले की पूरी जांच करवाई जाए। इसके साथ ही सभी विश्वविद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया की जांच करने की घोषणा की जाए।

देखे सदन की कार्रवाई-

सीएम साय ने कहा हो रही है जांच

CG Chief Minister Sai: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में भर्ती के संबंध में शिकायत मिली थी और जांच समिति का गठन किया गया है। जांच चल रही है और रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Alao Read: VIDEO: भूपेश के इस पूर्व मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता को पुलिस ने लिया हिरासत में, CM साय से ​जा रहे थे मिलने, देखें वीडियो

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button