Kanker Crime: पॉर्न वीडियो के लत में डूबा नाबालिग बना दरिंदा, 8 साल के मासूम से दुष्कर्म कर उतरा मौत के घाट

कांकेर Kanker Crime: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। चरामा थाना क्षेत्र में एक पोर्न फिल्मों का आदी नाबालिग इतना वहशी बन गया कि उसने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले मासूम बच्चे को पहले दुष्कर्म का शिकार बनाया और फिर चाबी के पट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव को सुनसान गड़िया पहाड़ी से नीचे फेंक दिया।

शनिवार से लापता था मासूम, दो दिन बाद मिला शव

Charama Crime News: 8 साल का मासूम बच्चा शनिवार शाम करीब 4 बजे से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। पूछताछ में पता चला कि बच्चे को आखिरी बार गांव के ही एक नाबालिग के साथ देखा गया था।

फ्रूटी के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर की वारदात

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी नाबालिग ने 18 मई को मासूम को फ्रूटी पिलाने के बहाने अपने साथ पहाड़ी की ओर ले गया। वहां सुनसान जगह पर पहले दुष्कर्म किया और फिर चाबी में लगे पट्टे से गला घोंटकर उसकी जान ले ली।

आरोपी ने खुद कबूला जुर्म, पुलिस को दी पूरी जानकारी

जब पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम सरपंच और ग्रामीणों की मौजूदगी में गड़िया पहाड़ी से बच्चे का अर्धनग्न शव बरामद किया। दो दिन पुराना शव होने के कारण उससे बदबू आ रही थी।

परिजन बोले– पहले किया दुष्कर्म, फिर की हत्या

मासूम की हालत देखकर परिजन टूट चुके हैं। उनका आरोप है कि बच्चे के साथ पहले अनाचार किया गया और बाद में उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

कौन जिम्मेदार है इस जहरीली मानसिकता का?

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि एक नाबालिग के दिमाग में ऐसी हिंसक और यौन विकृत मानसिकता आई कहां से? क्या इंटरनेट पर बिना रोक-टोक के मिलने वाला पॉर्न, शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स और मोबाइल की आज़ादी इसके लिए जिम्मेदार नहीं?

Also Read: CG Crime News: भाई बना हैवान, 2 साल तक सगी बहन से करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button