
Bank Holidays July 2025: जुलाई 2025 में बैंक जाने की सोच रहे ग्राहकों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि इस महीने देशभर में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश (रविवार व शनिवार) के साथ-साथ विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहार और स्थानीय छुट्टियां भी शामिल हैं।
Bank Close July 2025: हालांकि, डिजिटल बैंकिंग विकल्प जैसे नेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल ऐप्स और एटीएम सेवाएं इन छुट्टियों के दौरान भी सक्रिय रहेंगी। फिर भी, यदि कोई काम ऐसा है जो बैंक शाखा में जाकर ही किया जा सकता है, तो उसे समय रहते निपटाना समझदारी होगी।
इस महीने 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम पहले ही निपटाएं
Bank Holidays List: कब-कब बंद रहेंगे बैंक – देखिये जुलाई 2025 की पूरी लिस्ट
3 जुलाई (गुरुवार) – अगरतला में खर्ची पूजा के कारण बैंक बंद
5 जुलाई (शनिवार) – जम्मू-कश्मीर में गुरु हरगोविंद सिंह जयंती पर छुट्टी
6 जुलाई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
12 जुलाई (शनिवार) – दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद
13 जुलाई (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी
14 जुलाई (सोमवार) – शिलांग में बेह दीन्खलाम पर्व पर बैंक बंद
16 जुलाई (बुधवार) – देहरादून में हरेला त्योहार पर बैंकिंग सेवाएं बाधित
17 जुलाई 2025: यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के चलते इस दिन शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।
19 जुलाई 2025: केर पूजा के चलते इस दिन अगरतला जोन में बैंक बंद रहेंगे।
20 जुलाई 2025: रविवार को सार्वजनिक अवकाश है।
26 जुलाई 2025: चौथे शनिवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
27 जुलाई 2025: रविवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
28 जुलाई 2025: द्रुक्पा त्से-जी के चलते इस दिन गंगटोक जोन में बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
Bank Holidays 2025: इन छुट्टियों के दौरान ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और एटीएम के माध्यम से लेन-देन, बैलेंस जांच, बिल भुगतान आदि सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
क्या करें ग्राहक?
Holiday Alert: अगर जुलाई में आपको किसी जरूरी बैंकिंग काम के लिए शाखा जाना है — जैसे चेक क्लियर कराना, लोन से जुड़ा दस्तावेज जमा करना, या अन्य सेवा लेना — तो इन 13 छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले से ही योजना बना लें। इससे आपको किसी तरह की असुविधा या देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा।



