छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मनाया जाएगा ‘जनजातीय गौरव दिवस’; CM साय जगदलपुर के कार्यक्रम में होंगे शामिल, देखिये आपके जिले में कौन होंगे मुख्य अतिथि

छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। राज्य के सभी जिलों में इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। जिला मुख्यालयों में होने वाले इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जिससे आयोजन को विशेष महत्व प्राप्त होगा।

जगदलपुर में सीएम साय, पीएम मोदी के संबोधन का होगा सीधा प्रसारण

राज्य शासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में बस्तर के जिला मुख्यालय जगदलपुर में जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य आयोजन होगा। इस मौके पर वनमंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण सिंह देव भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखने और सुनने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, मुख्यमंत्री का संदेश पत्र वाचन होगा और पीएम जनमन, आदि कर्मयोगी, धरती आबा जैसी योजनाओं पर लघु फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी।

प्रदेशभर में मंत्री, विधायक और विधानसभा अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

जिलामुख्य अतिथिपद
दुर्गविजय शर्माउप मुख्यमंत्री
बिलासपुरअरूण सावउप मुख्यमंत्री
रायपुरतोखनलाल साहूकेन्द्रीय राज्यमंत्री
राजनांदगांवडॉ रमन सिंहविधानसभा अध्यक्ष
बलरामपुररामविचार नेतामकृषि मंत्री
बेमेतरादयालदास बघेलखाद्य मंत्री
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुरश्याम बिहारी जायसवालस्वास्थ्य मंत्री
कोरबालखनलाल देवांगनउद्योग मंत्री
रायगढ़टंकराम वर्माराजस्व मंत्री
सरगुजाओपी चौधरीवित्त मंत्री
जांजगीर-चांपालक्ष्मी राजवाड़ेमहिला एवं बाल विकास मंत्री
महासमुंदगुरू खुशवंत साहेबकौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री
कांकेरगजेन्द्र यादवस्कूल शिक्षा मंत्री
कोरियाराजेश अग्रवालपर्यटन एवं संस्कृति मंत्री
बलौदाबाजार-भाटापाराबृजमोहन अग्रवालसांसद
सूरजपुरचिंतामणि महाराजसांसद
खैरागढ़-छुईखदान-गंडईविजय बघेलसांसद
कबीरधामसंतोष पाण्डेयसांसद
बालोदभोजराज नागसांसद
गरियाबंदरूपकुमारी चौधरीसांसद
जशपुरराधेश्याम राठियासांसद
सक्तीकमलेश जांगड़ेसांसद
बीजापुरमहेश कश्यपसांसद
सारंगढ़-बिलाईगढ़देवेन्द्र प्रताप सिंहराज्य सभा सांसद
मोहला-मानपुर चौकीडोमनलाल कोर्सेवाड़ाविधायक
धमतरीअजय चन्द्राकरविधायक
कोण्डागांवलता उसेण्डीविधायक
मुंगेलीपुन्नूलाल मोहलेविधायक
नारायणपुरविक्रम उसेंण्डीविधायक
सुकमानीलकंठ टेकामविधायक
दंतेवाड़ाचैतराम अटामीविधायक
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीप्रणव कुमार मरपच्चीविधायक

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मान और लाभार्थी शिविर

इस आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण प्रतिभाशाली जनजातीय विद्यार्थियों और जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान होगा। इसके अलावा, जनजातीय संस्कृति, कला, व्यंजन और हस्तशिल्प पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही, जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर विशेष लाभार्थी शिविर भी लगाए जाएंगे, जहाँ आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि और सिकल सेल जांच जैसी महत्वपूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्कूलों में संगोष्ठियां और जनजागरूकता यात्रा

जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा (1 से 15 नवंबर) के तहत स्कूलों, आश्रम शालाओं और आवासीय विद्यालयों में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला, विकासखंड और ग्राम स्तर पर प्रभात फेरी, जन-जागरूकता यात्रा का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, चित्रकला, निबंध लेखन, वाद-विवाद और जनजातीय नायक-नायिकाओं पर संगोष्ठियां भी आयोजित की जाएंगी।

Also Read: धमतरी में सड़क मरम्मत कार्य की शुरुआत, अब सड़क पर चलते हुए नहीं लगेंगे झटके

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button