New Rule from September: 1 सितंबर से बदलने वाले हैं आपकी जेब से जुड़े ये अहम नियम, अभी देख लें पूरी लिस्ट

रायपुर New Rule from September: हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ बदलाव लागू होते हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी और जेब पर पड़ता है। सितंबर 2025 से भी कई नए नियम लागू हो रहे हैं। इनमें बैंकिंग, डाकघर, गैस सिलेंडर और ज्वेलरी से जुड़े अहम बदलाव शामिल हैं। आइए जानते हैं एक-एक करके कौन से नियम बदलने जा रहे हैं।

SBI क्रेडिट कार्ड के नियम

SBI Credit Card New Rule: देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने कुछ क्रेडिट कार्ड के नियम बदलने जा रहा है। बैंक ने घोषणा की है कि 1 सितंबर से चुनिंदा कार्ड्स पर डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म, सरकारी भुगतान और कुछ मर्चेंट्स पर किए गए ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं मिलेंगे। इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर होगा जो इन सेवाओं का नियमित इस्तेमाल करते हैं।

चांदी पर हॉलमार्किंग

Silver Hallmarking Rule: सोने की तरह अब चांदी के गहनों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए भी नियम तैयार हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने संकेत दिया है कि 1 सितंबर 2025 से सिल्वर ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग का नया प्रावधान लागू किया जाएगा। फिलहाल यह वॉलेंटरी रहेगा यानी ग्राहक चाहें तो हॉलमार्क वाली या बिना हॉलमार्क वाली ज्वेलरी खरीद सकते हैं।

LPG, CNG और PNG के दाम

LPG, CNG and PNG Price Change: हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होती है। 1 सितंबर को भी इसके दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है। यह बदलाव महंगाई बढ़ा सकता है या ग्राहकों को थोड़ी राहत भी मिल सकती है।
इसी तरह CNG और PNG गैस की कीमतें भी सितंबर से बदली जा सकती हैं। हाल के महीनों में इनकी दरें स्थिर रही थीं, लेकिन अब इनमें फेरबदल संभव है।

पोस्ट ऑफिस की नई व्यवस्था

Post Office Service Change: डाक सेवाओं से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव होने वाला है। 1 सितंबर से रजिस्टर्ड पोस्ट की अलग सेवा बंद हो जाएगी। अब सभी रजिस्टर्ड पोस्ट की डाक स्पीड पोस्ट श्रेणी में शामिल की जाएगी। यानी ग्राहक को रजिस्टर्ड पोस्ट भेजने के लिए स्पीड पोस्ट का ही इस्तेमाल करना होगा।

Also Read: No Helmet No Petrol: “नो हेलमेट नो पेट्रोल”…पेट्रोल पंप एसोसिएशन का बड़ा फैसला, इस तारीख से होगा लागू

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button