
रायपुर: CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की अहम बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) में शुरू हो गई है। यह बैठक आगामी विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हो रही है, लिहाजा इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में नए विधेयकों पर चर्चा के साथ-साथ विभिन्न नीतिगत और प्रशासनिक मामलों पर फैसले लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे सकती है, जिनका प्रभाव आगामी सत्र में नजर आ सकता है।



