
Dhamtari Crime: SP सूरज सिंह परिहार के आदेश अपर नशीली पदार्थों एवं नशा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सिटी थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
24 जून को थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से जानकारी मिली कि सिटी पार्क के सामने विंध्यवासिनी वार्ड में दो व्यक्ति विकास यादव और चेतन देवांगन अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) प्लास्टिक झिल्ली में रखकर बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा था। सूचना पर पुलिस थाना द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को दबोचा कर दोनों के ऊपर NDPS एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई।

पुलिस की तलाशी के दौरान आरोपी विकास यादव के हाथ में 10 पुड़ियों में बंधा हेरोइन (चिट्टा) जिसकी अनुमानित कीमत 10,000/-रूपये, रेडमी कंपनी का मोबाइल और दूसरे आरोपी चेतन देवांगन के पास से बिक्री की नकद राशि 7,200 रूपये, एक कीपैड मोबाइल, एक स्मार्टफोन कुल जप्त सामने का मूल्य लगभग ₹38,200/- रूपये आँका गया है।
सिटी कोतवाली थाना में धारा 21(a), 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों विकास यादव, पिता कैलाश यादव, उम्र 25 वर्ष और चेतन देवांगन पिता स्व. देवानंद देवांगन, उम्र 19 वर्ष सोरिद नगर, शांति चौक धमतरी निवासी को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
लगातार बढ़ते अपराध और नशीले पदार्थो के बिक्री को लेकर धमतरी पुलिस ने कड़ी कार्यवाही शुरू की है। पुलिस की यह मुहीम ऐसे समय में चल रही है जब शहर ने अपराध बढ़ा हुआ है अब देखना यह ही की इस तरह के कार्यवाही के बाद अपराधी ऐसे गलत कार्यो से दूर रहते है या फिर से उन्ही रास्ते में चलेंगे यह धमतरी पुलिस के लिए चुनौती होगी।



