
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत सभी जिलों में नए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए एआईसीसी ने 17 वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति से नियुक्ति
यह पूरी नियुक्ति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति से की गई है। संगठन सृजन अभियान केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि राजस्थान और तेलंगाना जैसे राज्यों में भी इसे लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पार्टी संगठन को स्थानीय स्तर पर पुनर्गठित करना और नए नेतृत्व को अवसर देना है।


ये होंगे छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक
छत्तीसगढ़ के जिलों में संगठन सृजन अभियान की जिम्मेदारी जिन 17 नेताओं को सौंपी गई है, उनमें शामिल हैं—
- सप्तगिरि उलाका
- अजय कुमार लल्लू
- सुबोध कांत सहाय
- उमंग सिंगार
- आरसी खुंटिया
- राजेश ठाकुर
- विवेक बंसल
- डॉ. नितिन राऊत
- श्याम कुमार बर्वे
- प्रफुल्ल गुडाधे
- चरण सिंह सपरा
- विकास ठाकरे
- सुहिना कावरे
- सुरीता चौधरी
- रेहाना रेयाज़ चिश्ती
- अज़मतुल्लाह हुसैनी
- सीताराम लांबा
अक्टूबर में आ सकती है नई सूची
जानकारी के अनुसार, अक्टूबर के पहले सप्ताह तक छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची सामने आ सकती है। इसमें पुराने नेताओं को दोबारा मौका दिए जाने के साथ ही नए चेहरों को भी शामिल करने की संभावना है।
Also Read: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में आज झमाझम बारिश, प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी



