छत्तीसगढ़ की बेटी देश का गौरव: लखनी साहू को राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों मिला NSS राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुर: छत्तीसगढ़ की बेटी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कोरबा जिले की निवासी और ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेविका लखनी साहू को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया है। यह सम्मान लखनी साहू के समर्पण, सेवा और कर्मनिष्ठा का प्रतीक है और हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व का विषय है।

सीएम साय ने दी बधाई, कहा- युवाओं के लिए प्रेरणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर लखनी साहू को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि लखनी साहू ने समाजसेवा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि NSS के माध्यम से समाजहित में किया गया उनका योगदान यह सिद्ध करता है कि जब युवा संकल्प लेकर आगे बढ़ते हैं, तो परिवर्तन निश्चित होता है। उन्होंने कहा कि लखनी की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को देश सेवा और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा देकर उन्हें समाज निर्माण में सहभागी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Also Read: मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना क्या है? छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों के लिए संचालित योजना का जाने पात्रता एवं लाभ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button