
Bilaspur Trailer Accident: बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया। यह घटना 15 जुलाई को बारीडीह गांव के पास नंदलाल पेट्रोल पंप के सामने हुई, जहां करीब 20 मवेशी सड़क किनारे बैठे थे।
Bilaspur News: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर चालक ने वाहन की गति कम किए बिना मवेशियों को रौंदते हुए ट्रेलर को आगे बढ़ा दिया। इस दुर्घटना में 13 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Ratanpur Police Action: घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात वाहन और फरार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मनेन्द्रगढ़ से ट्रेलर जब्त करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
Driver Arrested: पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के हादसों को रोकने के लिए सड़क पर मवेशियों की आवाजाही और ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती बरती जाए।
Also Read: CG School Accident: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, एक बच्ची का सिर फटा, दूसरी घायल



