छत्तीसगढ़राजनीति

Video: CM विष्णुदेव साय ने चाय की दुकान पर दिखाया अनोखा अंदाज, खुद चाय बना कर पिलाई, अदरक डालकर बढ़ाया स्वाद!

रायगढ़, 5 फरवरी Nagriy Nikay Chunav 2025: नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंदाज एकदम अलग देखने को मिला। रायगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के पक्ष में वोट मांगा और एक चाय की दुकान पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने महापौर प्रत्याशी के गुमटी पर न सिर्फ चाय बनाई, बल्कि खुद अपने हाथों से चाय पिलाकर सबको चौंका दिया।

https://twitter.com/dakshin_kosal/status/1887116772106445295

इस दौरान, मुख्यमंत्री ने चाय में अदरक डालकर उसका स्वाद भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री का यह सादा और सहज व्यवहार चुनाव प्रचार के माहौल में एक नया ट्विस्ट लेकर आया। उनका यह अनूठा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में भी प्रचार किया और भाजपा के महापौर प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा।

जीवर्धन चौहान: चायवाले से महापौर प्रत्याशी तक का सफर

चाय की दुकान चलाने वाले जीवर्धन चौहान बीजेपी से महापौर पद के उम्मीदवार हैं। उनका राजनीतिक करियर भी बहुत दिलचस्प रहा है। जीवर्धन चौहान ने 1996 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद, वह लगातार पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य करते रहे, जिसमें 1998 में वार्ड अध्यक्ष, 2004 में भाजयुमो नगर कार्यकारिणी सदस्य, और 2010 में नगर पालिका निगम में एल्डरमैन का पद भी शामिल है।

चौहान की चाय की दुकान भी रायगढ़ के विश्वासगढ़ चर्च रोड पर स्थित है, जहां वह अपने ग्राहक के साथ हमेशा जुड़े रहते हैं। उनके काम और लगन को देखते हुए पार्टी ने उन्हें महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है।

Also Read: निकाय चुनाव में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी,जानिए क्या किये वादे?

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button