CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन रहेगा साफ आसमान, फिर लौटेगी बारिश, मौसम विभाग इन जिलों में बिजली गिरने की दी चेतावनी

रायपुर CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और दिन का तापमान बढ़ेगा। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम के कारण एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनेगी।

हाल की बारिश से बढ़ा जलस्तर

Weather News: पिछले सप्ताहभर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कई जिलों में भारी बारिश भी दर्ज की गई। इससे राज्य में वर्षा की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है।

ठंड की दस्तक

CG Weather Update Today: मानसून विदाई की ओर है, लेकिन इसके असर से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से कोहरा छाया रहा। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में भी ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है।

किन जिलों में अलर्ट

CG IMD Alert: मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विभाग की चेतावनी

Today Raipur Weather News: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। बारिश और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थान पर खड़े रहने से बचने की सलाह दी गई है।

बढ़ा तापमान

मौसम साफ होने से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

  • रायपुर में अधिकतम तापमान 33.6°C रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है।
  • न्यूनतम तापमान सबसे कम 22.4°C पेंड्रारोड में रिकॉर्ड किया गया।
  • अन्य शहरों में दिन का तापमान 30 से 31°C और रात का पारा 21 से 22°C के बीच रहा।

Also Read: Raipur Nude Party Update: रायपुर न्यूड पार्टी विवाद: कांग्रेस का आरोप, मंत्री के करीबियों को बचा रही भाजपा सरकार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button