
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार प्रदेश की 69 लाख महिलाओं के खातों में कुल ₹647.28 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार की सबसे बड़ी पहल मानी जा रही है।
हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने ₹1000 की राशि सीधे जमा की जाती है। अब तक 20 किस्तों के माध्यम से ₹13,024.40 करोड़ की राशि हितग्राही महिलाओं को दी जा चुकी है।
नई महिलाओं को भी मिला लाभ
इस बार पहली बार नेयद नेल्लानार क्षेत्र की 7,658 महिलाओं को भी योजना का लाभ मिला है। सरकार के अनुसार, योजना के तहत शामिल 327 गांवों में लाभार्थियों की संख्या और पहुंच तेजी से बढ़ाई जा रही है।
अगर खाते में पैसे नहीं आए तो क्या करें?
कई महिलाओं ने शिकायत की है कि उन्हें अभी तक किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में लाभार्थी महतारी वंदन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं।
ऐसे करें अपना स्टेटस चेक
- योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- “Beneficiary Status List” विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर या लाभार्थी कोड दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका भुगतान स्टेटस दिखाई देगा।
योजना का उद्देश्य
महतारी वंदन योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक स्थिरता, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण प्रदान करना है। सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के माध्यम से हर पात्र महिला तक वित्तीय सहायता समय पर पहुंच सके।
Also Read: टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने में अहम योगदान देने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का रायपुर में भव्य स्वागत, मरीन ड्राइव पर उमड़ी भीड़



