CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, राजधानी समेत कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज

रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य जिलों में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर बरकरार है। बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी जारी रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

15 सितंबर को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। वहीं, जगदलपुर में अधिकतम 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

17 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी

Today Weather News: मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर से गरज-चमक के साथ बारिश की तीव्रता घटेगी। बीते 24 घंटों में राजनांदगांव में 6 सेमी, बलरामपुर में 5 सेमी और बिलासपुर में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई। अगले 24 घंटों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर वज्रपात की आशंका बनी रहेगी।

पूर्वी बिहार में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण का असर

CG Weather Update Today: विभाग ने बताया कि पूर्वी बिहार के पास दो चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं—एक 3.1 किमी और दूसरा 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला है। इनके प्रभाव से 16 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मानसून की विदाई से पहले अगले पखवाड़े तक वर्षा का यह सिलसिला जारी रह सकता है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD Alert: मौसम विभाग ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में अगले तीन घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
येलो अलर्ट वाले जिले:

  • बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  • सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर
  • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

विभाग ने दी सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा का दौर बना रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे बिना जरूरी कार्य के घर से बाहर न निकलें। बाहर मौजूद लोग बारिश या बिजली गिरने के समय खुले स्थानों पर न रहें।

Also Read: Bilaspur Crime News: माँ-बेटी की गन्दी करतूत.. नाबालिक को किया संबंध बनाने के लिए मजबूर, शराब भी पिलाया, पढ़ें ये सनसनीखेज खबर..

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button