
रायपुर: Raipur Road Accident: राजधानी रायपुर के आमानाका क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में डिफेंस की तैयारी कर रही एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तीन छात्राएं एक ही एक्टिवा पर इस्कॉन मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं। चंदनडीह टर्निंग पर यू-टर्न लेते समय एक ट्रक की चपेट में आने से हादसा हुआ। मृतक छात्रा की पहचान बेमेतरा निवासी भूमि चंद्राकर के रूप में हुई है।
दर्शन कर लौट रही थीं तीनों छात्राएं
ISKCON Temple Raipur: मिली जानकारी के अनुसार, मृतका भूमि चंद्राकर रायपुरा स्थित आदर्श डिफेंस एकेडमी की छात्रा थी और खुशी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को वह अपनी सहेलियों अनामिका वैद (निवासी बागबाहरा, महासमुंद) और कामिनी साहू (निवासी बालोद) के साथ इस्कॉन मंदिर दर्शन के लिए गई थी। लौटते समय तीनों एक एक्टिवा पर थीं।
ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आई छात्रा
Bemetara Girl Death: चंदनडीह मोड़ के पास जब तीनों छात्राएं यू-टर्न ले रही थीं, उसी समय एक 18 चक्कों वाला ट्रक, जो लोहे की सप्लाई लेकर रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहा था, उनके पास से निकला। चश्मदीदों के अनुसार, ट्रक आंशिक रूप से एक्टिवा को पार कर चुका था तभी छात्रा की चुन्नी या कोई कपड़ा ट्रक के पिछले पहिए में फंस गया। इससे बीच में बैठी भूमि ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो छात्राएं दूर जाकर गिरीं और उन्हें हल्की चोटें आईं।
हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूटा, चालक की पिटाई
ISKCON Temple Accident: घटना के तुरंत बाद मौके पर जमा स्थानीय लोगों ने गुस्से में ट्रक में तोड़फोड़ कर दी और ट्रक चालक की पिटाई कर दी। पुलिस को सूचना मिलते ही आमानाका थाने की टीम मौके पर पहुंची और हालात संभाले। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
कृष्ण जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में अलग हादसा
Raipur Girl Accident: इसी दिन टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर के पास भी एक महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर में सुबह से ही भीड़ थी। देर शाम मंदिर की ओर जा रही महिला को एक ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक जब्त किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बंद रहा मुख्य मार्ग
Raipur Student Dies in Accident: हादसे के बाद ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने टाटीबंध ब्रिज से कुम्हारी पुल तक दुर्ग की ओर जाने वाला मार्ग रात 8 बजे से 12 बजे तक के लिए बंद कर दिया। प्रशासन ने रायपुर से दुर्ग जाने वालों को अमलेश्वर और मोतीपुर होते हुए वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करने की सलाह दी।
Also Read: कुम्हारी में ट्रैफिक ASI पर जानलेवा हमला, नशे में धुत ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार



