CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में दिन की शुरुआत झमाझम बारिश से, लगातार 5 दिन होगा बारिश मौसम विभाग का अलर्ट जारी

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज शनिवार की सुबह आसमान से बरसती बूंदों के साथ हुई। सुबह से ही लगातार हो रही तेज बारिश ने शहर का हाल बेहाल कर दिया। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑफिस जाने वाले लोग छाते और रेनकोट में भी भीगते नजर आए, वहीं बाइक सवारों को सड़कों के किनारे रुककर पानी थमने का इंतजार करते देखा गया।

मौसम विभाग का अलर्ट – अभी थमेगी नहीं बारिश, अगले 5 दिन और रहेगा असर

CG Weather Update: मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है और अगले 5 दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहने वाला है। खासकर सरगुजा संभाग में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तीन दिन बाद बारिश की तीव्रता और भी बढ़ने की संभावना जताई गई है।

कहां-कहां बरसे बादल – देखिए बीते 24 घंटे के बारिश के आंकड़े

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के प्रमुख आंकड़े:

  • प्रतापपुर – 9 मिमी
  • दर्री – 7 मिमी
  • प्रेमनगर – 6 मिमी
  • बेलगहना – 6 मिमी
  • सूरजपुर, कुसमी, बलरामपुर – 5 मिमी
  • अंबिकापुर, कटघोरा, भिलाई, बैकुंठपुर – 2-3 मिमी
  • पेंड्रारोड, लैलूंगा, देवभोग, कोरबा, सोनहत, कोंटा – 1 मिमी

इन जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है:

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर।

आज भी पूरे प्रदेश में बारिश के आसार, कहीं-कहीं वज्रपात और तेज हवा का खतरा

Raipur Today Weather: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि शनिवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो जगहों पर वज्रपात और अंधड़ के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। खासकर मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता ज्यादा रहेगी।

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पूरी ताकत से दस्तक दी है। राजधानी से लेकर अंचलों तक बारिश का असर साफ नजर आ रहा है। अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो छाता या रेनकोट साथ में रखना न भूलें, क्योंकि बादल अभी थमने वाले नहीं हैं।

Also Read: CG Male Supervisior Transfer: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ पुरुष पर्यवेक्षक के स्थानांतरण का आदेश किया जारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button