
CG Trains Cancelled: अगर आप अगस्त और सितंबर 2025 में ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे ने तकनीकी कारणों और मरम्मत कार्यों के चलते देशभर की कई एक्सप्रेस, मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है, वहीं कुछ ट्रेनें बदले हुए रास्ते से चलाई जाएंगी। नीचे विस्तार से पूरी जानकारी दी गई है कि कौन-सी ट्रेन कब रद्द रहेगी और कौन-सी ट्रेन बदले रूट पर दौड़ेगी।
एक्सप्रेस ट्रेनें जो पूरी तरह रद्द रहेंगी
Express Trains Cancelled: रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कई प्रमुख रूटों पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें अगले कुछ हफ्तों के लिए रद्द कर दी गई हैं। इनमें टाटानगर, बिलासपुर, पुणे, कामाख्या, हटिया, पूरी, उदयपुर, मालदा, पोरबंदर, वास्को-द-गामा, पटना, हावड़ा और कुर्ला जैसी जगहों से चलने वाली गाड़ियां शामिल हैं।
रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें:
- 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस – 30 अगस्त से 3 सितंबर तक दोनों दिशाओं में रद्द।
- 18109/18110 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस – 3 सितंबर को रद्द।
- 20822/20821 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस – 30 अगस्त और 1 सितंबर को रद्द।
- 22512/22511 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस – 31 अगस्त और 2 सितंबर को रद्द।
- 22846/22845 हटिया-पुणे एक्सप्रेस – 29 अगस्त, 1 और 3 सितंबर को रद्द।
- 20813/20814 पूरी-जोधपुर एक्सप्रेस – 27 और 30 अगस्त को रद्द।
- 20971/20972 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस – 30 और 31 अगस्त को रद्द।
- 13425/13426 मालदा-सूरत एक्सप्रेस – 30 अगस्त और 1 सितंबर को रद्द।
- 12905/12906 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस – 27 से 30 अगस्त तक दोनों दिशाओं में रद्द।
- 17321/17322 वास्को-द-गामा-जसीडीह एक्सप्रेस – 29 अगस्त और 1 सितंबर को रद्द।
- 22843/22844 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस – 29 और 31 अगस्त को रद्द।
- 12262/12261 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस – 2 और 3 सितंबर को रद्द।
- 12101/12102 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस – 29 और 31 अगस्त को रद्द।
पैसेंजर ट्रेनें भी हुईं रद्द
Passenger Trains Cancelled: कुछ पैसेंजर और मेमू ट्रेनों की सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, खासकर बिलासपुर और रायगढ़ रूट पर।
- 68735/68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू – 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द।
- 68736/68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू – 30 अगस्त से 15 सितंबर तक रद्द।
ये ट्रेनें अब बदले रूट से चलेंगी
Train Cancelled Today: कुछ प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द नहीं किया गया है, लेकिन इनका रूट अस्थायी रूप से बदल दिया गया है। ये ट्रेनें अब झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली और रायपुर के रास्ते चलेंगी।
- 12222/12221 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस – 30 अगस्त और 1 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
- 12262/12261 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस – 29 अगस्त से 2 सितंबर तक परिवर्तित रूट पर।
- 12101/12102 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस – 30 अगस्त से 3 सितंबर तक बदले रूट से चलाई जाएगी।
बीच रास्ते में ही समाप्त होंगी ये ट्रेनें
कुछ ट्रेनों को पूरे रास्ते के बजाए, बीच में ही समाप्त किया जाएगा। इनमें गोंदिया, झारसुगुड़ा, बिलासपुर और रायगढ़ के बीच चलने वाली गाड़ियां प्रमुख हैं।
- 68861/68862 गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर – 31 अगस्त से 15 सितंबर तक बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द।
- 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस – 30 अगस्त से 13 सितंबर तक बिलासपुर में समाप्त होगी।
- 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस – 1 से 15 सितंबर तक बिलासपुर से रवाना होगी, रायगढ़ तक नहीं जाएगी।
- 12070/12069 जनशताब्दी एक्सप्रेस – 31 अगस्त से 16 सितंबर तक बिलासपुर और रायगढ़ के बीच रद्द।
आखिर क्यों हो रहा इतना बदलाव?
रेलवे की ओर से ट्रेनों के रद्द और मार्ग परिवर्तन का मुख्य कारण पटरी मरम्मत और रख-रखाव कार्य बताया गया है। इन ट्रेनों की सेवाओं में यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
क्या करें यात्री?
अगर आपने ऊपर बताई गई ट्रेनों में टिकट बुक कर रखा है, तो तुरंत IRCTC या संबंधित रेलवे स्टेशन से संपर्क कर अपना स्टेटस चेक करें। रद्द की गई ट्रेनों में टिकट होने पर यात्री को पूरा रिफंड मिलेगा।



