CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: आज फिर भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, कल से मिलेगी राहत

रायपुर CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में जाते हुए मानसून ने फिर से करवट ली है, जिसके कारण शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में जमकर बारिश हुई। इस बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आज, शनिवार (4 अक्टूबर) को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा संबंधित गतिविधियाँ जारी रहने की चेतावनी दी है, जबकि 5 अक्टूबर (रविवार) से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट और चेतावनी

Today Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा होने की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम पर यह बदलाव अंदरुनी उड़ीसा के ऊपर स्थित एक अवदाब (Depression) के कारण है, जो उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ तक पहुँच रहा है। इसके अगले 24 घंटे में लगातार कमजोर होकर निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है।

  • ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग ने रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर चौकी और राजनांदगांव जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
  • अन्य प्रभावित क्षेत्र: बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सरंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली और बिलासपुर में भी बारिश के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे में हुई जोरदार बारिश

IMD Alert: बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर अच्छी वर्षा दर्ज की गई। अमलीपदर और बलौदा बाजार में सर्वाधिक 10 सेमी बारिश हुई, जबकि मंदिर हसौद और मैनपुर में 9 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बिल्हा, खरोरा, पलारी, बागबाहरा, सुहेला, महासमुंद, गरियाबंद और आरंग समेत कई अन्य स्थानों पर भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

रायपुर में आज का मौसम पूर्वानुमान

Raipur Today Weather News: राजधानी रायपुर में आज (शनिवार) बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही बादल गरजने-चमकने के साथ वर्षा होने की भी आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Also Read: Video: धमतरी बाढ़ में फंसे पुजारी का रेस्क्यू, गंगरेल बांध के खुले 8 गेट, नदी में छोड़ा जा रहा 55 हजार क्यूसेक पानी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button