
Dhamtari Ki Sonam: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक चौंकाने वाली हत्या का मामला सामने आया है, जिसे लोग इंदौर की चर्चित “सोनम केस” से जोड़ रहे हैं। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई, लेकिन बारिश और डिजिटल सबूतों के चलते यह साजिश बेनकाब हो गई।
शुरुआत कैसे हुई: जंगल में मिला जला हुआ शव
Dhamtari Husband Murder Case: यह वारदात 30 जून की है। माकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मगेदा के जंगल में पुलिस को एक जला हुआ अज्ञात शव मिला। जांच के दौरान शव के पास एक अस्पताल की पर्ची मिली, जिसने मृतक की पहचान धर्मवीर नागरची के रूप में करवा दी।
पत्नी का अवैध संबंध, मोबाइल डाटा से खुली साजिश
Dhamtari Murder Case: जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, पुलिस को धर्मवीर की पत्नी रवीना नागरची और एक युवक विजय विदेश मरकाम के बीच अवैध संबंध होने का पता चला। इसके बाद मोबाइल टॉवर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से साफ हो गया कि हत्या इन्हीं दोनों ने मिलकर की थी। जल्द ही दोनों आरोपियों को कोण्डागांव बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया।

क्रिकेट बैट से सिर पर वार, फिर शव को जलाया गया
Dhamtari News: पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि विजय ने धर्मवीर को इलाज का बहाना बनाकर तमिलनाडु के धरमपुरी से बुलाया। फिर उसे शराब पिलाते हुए ओडिशा के रायगढ़ होते हुए मगेदा के जंगल में लाया गया। वहां क्रिकेट बैट से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। पहचान छुपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई, लेकिन बारिश के कारण शव पूरी तरह नहीं जल सका।

हत्या के पीछे प्रेम कहानी, लेकिन अंजाम खौफनाक
पुलिस ने इस हत्याकांड में 23 वर्षीय रवीना नागरची और 30 वर्षीय विजय विदेश मरकाम को गिरफ्तार किया है। विजय मूलतः ओडिशा के नवरंगपुर जिले का निवासी है और वर्तमान में धमतरी जिले के कुकरेल गांव में रह रहा था। मृतक की पत्नी रवीना नागरची जो धमतरी जिले की रहने वाली है और वर्तमान में नगरी के कुकरेल गांव में रह रही थी।
डिजिटल इंडिया ने फिर सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
Mageda Murder Case: इस पूरी साजिश को उजागर करने में साइबर सेल, मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल्स और सीसीटीवी फुटेज ने बड़ा रोल निभाया। पुलिस ने कुछ ही दिनों में इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया। जांच में एसपी वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में कई अफसरों और माकड़ी थाना टीम ने अहम भूमिका निभाई।



