भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक सामान और ग्राहकों की लिस्ट जब्त, 3 महिला 2 पुरुष गिरफ्तार

भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए सेंटर की संचालक सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। 3 महिला और 2 पुरुष गिरफ्तार किए गए हैं, वहीं मुख्य आरोपी फरार है।

Bhilai News: मिली जानकारी के अनुसार स्पा सेंटर में आपत्तिजनक समान, मोबाइल, ग्राहकों की लिस्ट जब्त हुई है। सुपेला थाना के द ग्रीन डे स्पा सेंटर का मामला बताया जा रहा है । जहां पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमार कार्रवाई की है।

पहले भी 8 स्पा सेंटर्स में दी गई थी दबिश

Spa Raid: बता दें कि इसके पहले भी दुर्ग पुलिस ने स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। जब देर रात भिलाई के सूर्या मॉल के 8 स्पा सेंटर्स में दबिश देकर दुर्ग पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया था। जिसके बाद उनसे पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने ब्लू एलीजो, सेंस, एलोरा स्पा की महिला संचालको और 3 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया था।

Bhilai Police Action: दरअसल दुर्ग पुलिस को लगातार स्पा सेंटरो में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस सूर्या मॉल के आठ स्पा सेंटरो में छापेमार कार्रवाई की। इस छापेमार कार्रवाई में 10 महिलाएं और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया गया था । वहीं एलोरा स्पा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली थी। इसके बाद पर पुलिस ने सभी से पूछताछ की पूछताछ की। तब देह व्यापार का खुलासा हुआ जिसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटरों की दो संचालिका सहित तीन ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Also Read: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: “I Love You” कहना यौन उत्पीड़न नहीं, युवक को मिली राहत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button