
बेमेतरा: Attack On CG MLA: सतनामी समाज के प्रमुख और आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर शुक्रवार को असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब वे नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रहे थे।

Bemetara News: प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेमेतरा से रायपुर बायपास मार्ग पर भोईनाभांठा के पास अचानक अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। हमले में विधायक की कार के आगे के शीशे टूट गए, उनके गाड़ी का शीशा टूटने पर हाथ से खून निकलने लगा और मामूली चोट आई फिलहाल वे सुरक्षित हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। हमले के बाद गुरु खुशवंत साहेब बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू से मुलाकात की और सुरक्षा को लेकर चर्चा की।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले के पीछे कौन लोग थे और इसका उद्देश्य क्या था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और सतनामी समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
Also Read: रायपुर पुलिस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, हैकर ने डाली अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप



