
CG Suicide Data: छत्तीसगढ़ में आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बन चुकी हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में राज्य में कुल 7,863 लोगों ने आत्महत्या की। इनमें सबसे ज्यादा मौतें पारिवारिक कलह और गंभीर बीमारियों के कारण हुई हैं।
पारिवारिक समस्याएं बनीं सबसे बड़ा कारण
SuicideRateIndia: राज्य में आत्महत्या करने वालों में सबसे बड़ी संख्या उन लोगों की है जो पारिवारिक तनाव और विवाद से परेशान थे।
- कुल 1,732 लोगों ने इस कारण आत्महत्या की।
- इनमें 1,196 पुरुष और 536 महिलाएं शामिल हैं।
गंभीर बीमारियों से दुखी होकर भी लोगों ने दी जान
बीमारियों से जूझ रहे लोगों में भी आत्महत्या की दर काफी अधिक रही।
- 1,658 लोगों ने बीमारियों के कारण खुदकुशी की।
- इनमें 1,207 पुरुष और 451 महिलाएं थीं।
नशा, प्रेम प्रसंग और करियर में असफलता भी बनी वजह
छत्तीसगढ़ में आत्महत्या के कई मामलों में नशे की लत, प्रेम संबंधों की विफलता और करियर में असफलता जैसे कारण भी सामने आए हैं।
- नशे के कारण: 708 पुरुष और 53 महिलाएं
- प्रेम प्रसंग के कारण: 178 युवक और 128 युवतियां
- करियर असफलता: 57 युवक और 20 युवतियां
रायपुर में आत्महत्या के 364 मामले दर्ज
राजधानी रायपुर में वर्ष 2023 में कुल 364 आत्महत्या के केस दर्ज हुए। जबकि वर्ष 2022 में यह संख्या 379 थी। यानी मामूली गिरावट देखने को मिली है।
आत्महत्या की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक
NCRB की रिपोर्ट बताती है कि छत्तीसगढ़ में आत्महत्या की दर 26% है, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा है। यह दर्शाता है कि राज्य में मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक-सामाजिक दबावों से जुड़ी चुनौतियां कहीं अधिक गंभीर हैं।
कम आय वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित
कम आय वाले लोगों में आत्महत्या की प्रवृत्ति सबसे अधिक पाई गई है।
- 1 लाख से कम आय: 4,537 पुरुष और 1,785 महिलाएं
- 1 से 5 लाख आय: 1,034 पुरुष और 310 महिलाएं
- 5 से 10 लाख आय: 137 पुरुष और 45 महिलाएं
- 10 लाख से अधिक आय: 17 पुरुष और 3 महिलाएं
यह दर्शाता है कि आर्थिक असमानता और वित्तीय संकट आत्महत्या के बड़े कारकों में से हैं।
अन्य प्रमुख कारणों की सूची
| कारण | पुरुष | महिलाएं |
|---|---|---|
| मानसिक समस्या | 619 | 208 |
| लंबे समय तक बीमारी | 549 | 237 |
| सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल | 27 | 20 |
| बेरोजगारी | 28 | 1 |
| परीक्षा में फेल | 46 | 42 |
| दहेज | – | 40 |
| विवाह विवाद | 86 | 91 |
| विवाह टूटना | 63 | 34 |
| संपत्ति विवाद | 7 | 2 |
| कारण अज्ञात | 1,013 | 379 |
| अन्य कारण | 1,056 | 361 |
वर्ष 2022 की तुलना में मामूली गिरावट
NCRBReport2023: वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ में कुल 8,446 लोगों ने आत्महत्या की थी, जबकि 2023 में यह संख्या 7,863 रही। यह 0.6% की गिरावट को दर्शाती है, जो राहत की बात तो है, लेकिन स्थिति अभी भी बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत
YouthSuicide: छत्तीसगढ़ में आत्महत्या की लगातार बढ़ती घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि राज्य में मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, और काउंसलिंग सुविधाओं की सख्त जरूरत है। साथ ही, परिवारों में संवाद और सहयोग बढ़ाने की दिशा में भी प्रयास ज़रूरी हैं।
Also Read: पत्नी और बहन के बीच हो रहे विवाद को सुलझाना पति को पड़ा भारी, गुस्से में पत्नी ने काट डाला अपने ही पति का गुप्तांग



