छत्तीसगढ़

CM Sai Today Tour Program: आज CM विष्णु देव साय का दौरा कार्यक्रम: जानिए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय का आज 17 अप्रैल का कार्यक्रम…

CM Sai Today Tour Program: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज यानी गुरुवार, 17 अप्रैल 2025 का दिन पूरी तरह व्यस्त रहने वाला है। सुबह से शाम तक कार्यक्रमों की लंबी लिस्ट है, जिनमें लोकार्पण, कैबिनेट बैठक, और दो अहम समीक्षा बैठकें शामिल हैं।

सुबह की शुरुआत: माना कैंप में अग्निशमन वाहनों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे अपने सरकारी निवास सिविल लाइन, रायपुर से कार से रवाना होंगे और 11:45 बजे पहुंचेंगे केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, नगर सेना, माना कैंप। यहां वो 11:45 से 12:15 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां नवीन अग्निशमन वाहनों और नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण करेंगे।

दोपहर: कैबिनेट की अहम बैठक

इसके बाद मुख्यमंत्री 12:15 बजे माना कैंप से रवाना होकर 12:30 बजे पहुंचेंगे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर। यहां दोपहर 12:45 बजे से 2:45 बजे तक मंत्री परिषद (कैबिनेट) की बैठक में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है, खासकर शिक्षकों की बहाली जैसे मुद्दों पर।

शाम की ओर: खेल और गृह विभाग की समीक्षा

कैबिनेट बैठक के बाद 2:45 से 3:30 बजे तक का समय रिजर्व रखा गया है, यानी अगर कैबिनेट मीटिंग लंबी चल जाए, तो थोड़ा ब्रेक मिल सके। फिर 3:30 से 4:00 बजे तक मुख्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके तुरंत बाद 4:00 से 5:00 बजे तक गृह विभाग की समीक्षा बैठक होगी, जिसमें लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

दिन का अंत: वापस मुख्यमंत्री निवास

दिनभर की बैठकों और कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे मंत्रालय से रवाना होकर वापस मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर लौटेंगे।

Also Read: सर्वाधिक निवेश वाले टॉप-10 राज्यों में छत्तीसगढ़ शामिल: The highest investment State CG

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button