CG PDS Scam: छत्तीसगढ़ में बड़ा PDS घोटाला: 65 लाख रुपये का राशन गायब, 6 लोगों पर FIR दर्ज

अंबिकापुर: CG PDS Scam: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गरीबों के राशन में बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। घुटरापारा इलाके की एक पीडीएस (PDS) दुकान में जाँच के दौरान करीब 65 लाख रुपये मूल्य का राशन शॉर्टेज पाया गया है। इस गंभीर अनियमितता के बाद, खाद्य विभाग ने दुकान संचालक समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विक्रेता सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कराया है।

1600 क्विंटल से अधिक चावल गायब

Ambikapur News: खाद्य विभाग को घुटरापारा पीडीएस दुकान में राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी, जिसके बाद जाँच शुरू की गई। जाँच में पाया गया कि दुकान के स्टॉक से भारी मात्रा में राशन गायब है:

  • चावल: 1613 क्विंटल
  • शक्कर: 10.43 क्विंटल
  • चना: 48.24 क्विंटल

Ambikapur PDS Scam: इस शॉर्टेज को अनियमितता और गबन का मामला मानते हुए, खाद्य विभाग ने दुकान संचालन समिति के अध्यक्ष पवन सिंह, उपाध्यक्ष सुनिता पैंकरा, सहायक विक्रेता फरहान सिद्दीकी, प्रिंस जायसवाल, सैफ अली और मुकेश यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। प्रशासन ने इन सभी आरोपियों से गबन की राशि वसूलने की बात भी कही है।

यह सरगुजा में पहला मामला नहीं है, जब गरीबों के राशन में डाका डाला गया हो। बावजूद इसके, प्रशासन पीडीएस दुकानों में गड़बड़ी पर लगाम लगाने में असफल रहा है।

Also Read: मंत्री बंगलों में ‘फुलवारी’ की रखवाली में 6 करोड़ एक्स्ट्रा-खर्च: नए-पुराने दोनों बंगलों पर कब्जा, 200 की जगह 350 कर्मचारी, विभाग बोला-सैलरी देने पैसे नहीं

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button