रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही तीखे तेवर से ये बड़ी बात बोल गए पंडित धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पांच दिवसीय हनुमंत कथा के लिए छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत में धर्मांतरण के मुद्दे पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत के लिए धर्मांतरण किसी भी कैंसर की बीमारी से ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। शास्त्री ने बांग्लादेश के मौजूदा हालातों का हवाला देते हुए हिंदुओं को आगाह किया कि यदि समय रहते वे संगठित नहीं हुए, तो आने वाले समय में वैसी ही भयावह तस्वीरें भारत और छत्तीसगढ़ के चौराहों पर भी देखने को मिल सकती हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह हिंदुओं के लिए जागने का सही समय है।

कांकेर कांड पर दी प्रतिक्रिया: हिंदू एकता को सराहा, हिंदू राष्ट्र का दोहराया संकल्प

कांकेर के आमाबेड़ा में धर्मांतरण को लेकर हुई हालिया हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वहां जो भी हुआ वह दुखद है, लेकिन जिस तरह से समाज ने एकजुटता दिखाई वह काबिले तारीफ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सुख-शांति और भारत के विश्व गुरु बनने की कामना की। शास्त्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में एक बार फिर हिंदू राष्ट्र की मांग को दोहराते हुए कहा कि जब तक भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं कर दिया जाता, तब तक उनकी यह जनजागरण यात्रा और कथाओं का सिलसिला थमेगा नहीं। भिलाई में आयोजित होने वाली इस पांच दिवसीय कथा के दौरान एक दिन ‘दिव्य दरबार’ भी सजेगा, जिसमें भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

Also Read: धर्मान्तरण रोकने के लिए बड़ा फैसला: कांकेर के इस गाँव में पास्टर और पादरियों के प्रवेश पर लगा बैन, ग्रामीणों ने लगाया बोर्ड

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button