Job Fair at ITI Raigarh: 23 मई को शासकीय ITI रायगढ़ में रोजगार मेला, 115 पदों पर होगी भर्ती, वेतन 10,000 से ₹30,000 तक

रायगढ़, 19 मई 2025: Job Fair at ITI Raigarh: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), रायगढ़ में 23 मई 2025 को सुबह 9 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
तीन प्रतिष्ठित कंपनियों में सीधी भर्ती: CG Direct Recruitment
Job Fair Registration: इस प्लेसमेंट मेले में सत्या अर्थ मुवर्स, जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और ऑटो सेंटर रायगढ़ जैसी प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों में आईटीआई पास, 12वीं, पॉलीटेक्निक डिप्लोमा, या किसी भी क्षेत्र से स्नातक उम्मीदवारों के लिए 115 रिक्त पद उपलब्ध हैं।
आवेदन और साक्षात्कार प्रक्रिया: Job Fair Application and Interview Process
Raigarh Rojgar Mela Online Registration: इच्छुक आवेदक दिए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:
🔗 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें
job Fair Interview: साक्षात्कार में शामिल होने के लिए आवेदकों को 23 मई 2025 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शासकीय आईटीआई चक्रधर नगर, रायगढ़ में उपस्थित होना अनिवार्य है।

कंपनीवार पद, योग्यता और वेतन विवरण
क्रम | कंपनी का नाम | पद का नाम | आवश्यक योग्यता | रिक्त पद | वेतनमान (रु./माह) |
---|---|---|---|---|---|
1 | Satya Earth Movers (JCB India Ltd. डीलर) | सर्विस इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) | 12वीं + आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक) | 05 | ₹10,000 |
सर्विस इंजीनियर (मैकेनिकल) | 12वीं + आईटीआई (डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, फिटर, टर्नर, वेल्डर) | 05 | ₹10,000 | ||
2 | Genus Power Infrastructures Ltd. | इलेक्ट्रिशियन | आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन/वायरमैन) | 50 | ₹15,000 + TA + ESIC |
3 | Auto Centre Raigarh | सेल्स कंसल्टेंट | किसी भी विषय में स्नातक | 20 | ₹12,000–15,000 |
सर्विस एडवाइजर | आईटीआई/डिप्लोमा/स्नातक | 05 | ₹12,000–15,000 | ||
टेक्नीशियन | आईटीआई फिटर/डिप्लोमा | 10 | ₹10,000–15,000 | ||
स्पेयर पार्ट्स एक्जीक्यूटिव | 12वीं पास/स्नातक | 04 | ₹10,000–12,000 | ||
सुपरवाइजर | स्नातक | 02 | ₹12,000–15,000 | ||
टेली कॉलर | 12वीं पास/स्नातक | 02 | ₹9,000–11,000 | ||
सिक्योरिटी गार्ड | 12वीं पास/स्नातक | – | ₹9,000–11,000 | ||
सेल्स मैनेजर | स्नातक/MBA (मार्केटिंग) | 04 | ₹15,000–30,000 | ||
ड्राइवर | 12वीं पास/स्नातक | 04 | ₹9,000–11,000 | ||
फ्लोर सुपरवाइजर | स्नातक/डिप्लोमा/आईटीआई/BE (मैकेनिकल) | 02 | ₹10,000–12,000 |
जो उम्मीदवार इस रोजगार मेले में भाग लेना चाहते हैं, वे अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई रायगढ़ के कार्यालय प्राचार्य से संपर्क कर सकते हैं।


अगर आप रोजगार की तलाश में हैं और आपके पास उपयुक्त योग्यता है, तो यह रोजगार मेला आपके लिए सुनहरा अवसर है। समय पर आवेदन करें और इंटरव्यू में जरूर शामिल हों।
Also Read: Zila Panchayat Narayanpur RGSA Recruitment 2025: जिला पंचायत नारायणपुर में निकली नई भर्ती