तोमर बंधुओं पर प्रशासन की कार्रवाई, 3000 स्क्वायर फीट संपत्ति की कुर्की शुरू

रायपुर Tomar Brothers Property Seizure: राजधानी में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई बुधवार को शुरू कर दी गई।

साईं विला की जमीन और मकान को किया गया कुर्क

3000 Sqft Property Seized: SDM नंद कुमार चौबे और तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस टीम ने भाठागांव स्थित साईं विला में तोमर बंधुओं की कुल 3000 स्क्वायर फीट की संपत्ति को कुर्क किया। इसमें वीरेंद्र और रोहित दोनों की 1500-1500 स्क्वायर फीट की हिस्सेदारी है। प्रशासन ने राजधानी के आसपास मौजूद इनकी तीन और संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया भी दस्तावेजी तौर पर शुरू कर दी है।

कोर्ट से जमानत खारिज, कुर्की को हरी झंडी

SDM Property Action Raipur: सेशन कोर्ट ने बुधवार को दोनों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। साथ ही जिला प्रशासन को उनकी संपत्तियां कुर्क करने की अनुमति दी गई थी। इसी आदेश के आधार पर कलेक्टर के निर्देश में कार्रवाई शुरू हुई।

दो महीने से फरार, घोषित हैं इनामी

वीरेंद्र और रोहित तोमर पिछले दो महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने पहले ही दोनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। गिरफ्तारी के प्रयासों के बीच पुलिस ने कोर्ट से कुर्की की अनुमति मांगी थी।

बचाव पक्ष ने उठाई आपत्ति, कोर्ट में सुनवाई आज

तोमर बंधुओं के वकील ने कुर्की आदेश को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 18 अगस्त को उन्होंने आवेदन दिया था और 20 अगस्त को सुनवाई तय थी। लेकिन उससे पहले ही बिना सुनवाई के कुर्की का आदेश जारी कर दिया गया, जिसे वे न्याय के खिलाफ मानते हैं। इस मामले पर गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई होनी है।

प्रशासन का कहना है कि कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कार्रवाई की गई है। अब आगे की प्रक्रिया अन्य संपत्तियों पर कुर्की के साथ जारी रहेगी।

Also Read: महिला आरक्षक ने डिप्टी कलेक्टर पर दैहिक शोषण, धोखाधड़ी और जबरन गर्भपात का लगाया गंभीर आरोप

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button