छत्तीसगढ़

गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शुभकामना संदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने इस पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, जो प्रकृति और गौवंश के प्रति आदरभाव को प्रकट करता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा से प्रेरित है और हमें प्रकृति तथा जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश देता है।

छत्तीसगढ़ में गौ पूजा की परंपरा मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा के दिन गौ पूजन की परंपरा है, जो सभी जीवों के प्रति दया और करुणा का भाव सिखाती है। गोधन हमारे कृषि और समाज का महत्वपूर्ण आधार है और इसे संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है।

अन्नकूट का पर्व इस दिन अन्नकूट के रूप में विभिन्न प्रकार के भोजन पकाए जाते हैं और भगवान को अर्पित किए जाते हैं, जो फसल और धरती माता के प्रति आभार प्रकट करता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस पर्व को पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाएं और गौवंश तथा पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लें।

Also Read: शान का 4..नीति मोहन का 5 को रायपुर में परफॉर्मेंस: पवनदीप-अरुनिता की जोड़ी भी दिखेगी; छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के तीन दिनों का पूरा शेड्यूल जानिए

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button