CG Polytechnic Counselling 2026: संचालनालय तकनीकी शिक्षा (DTE), छत्तीसगढ़ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर एवं अन्य प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 जून 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी।
राज्य के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी—
डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं आर्किटेक्चर (Diploma Engineering & Architecture)
CDDM / ID
MOM / HMCT
डिप्लोमा लेटरल एंट्री (Diploma Lateral Entry)
प्रथम चरण (First Round) काउंसलिंग शेड्यूल
प्रक्रिया
प्रारंभ तिथि एवं समय
अंतिम तिथि एवं समय
ऑनलाइन पंजीकरण
11 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे)
15 जून 2026 (रात्रि 11:59 बजे)
मेरिट सूची जारी
16 जून 2026 (शाम 5:00 बजे)
—
दावा-आपत्ति दर्ज
—
17 जून 2026 (रात्रि 11:59 बजे)
सीट आवंटन परिणाम
19 जून 2026 (शाम 5:00 बजे)
—
आवंटित संस्था में प्रवेश
20 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे)
24 जून 2026 (शाम 5:30 बजे)
द्वितीय चरण (Second Round) काउंसलिंग शेड्यूल
प्रक्रिया
प्रारंभ तिथि एवं समय
अंतिम तिथि एवं समय
ऑनलाइन पंजीकरण
26 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे)
30 जून 2026 (रात्रि 11:59 बजे)
मेरिट सूची जारी
01 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे)
—
दावा-आपत्ति दर्ज
—
02 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे)
सीट आवंटन परिणाम
03 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे)
—
आवंटित संस्था में प्रवेश
04 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे)
09 जुलाई 2026 (शाम 5:30 बजे)
संस्था स्तर (Institute Level) काउंसलिंग शेड्यूल
प्रक्रिया
प्रारंभ तिथि एवं समय
अंतिम तिथि एवं समय
ऑनलाइन पंजीकरण
11 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे)
16 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे)
मेरिट सूची जारी
17 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे)
—
मेरिट अनुसार संस्था में उपस्थिति
18 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे)
—
संस्था द्वारा सीट आवंटन एवं प्रवेश
18 जुलाई 2026 (दोपहर 1:00 बजे)
21 जुलाई 2026 (दोपहर 1:00 बजे)
रिक्त सीटों पर अंतिम प्रवेश अवसर
21 जुलाई 2026 (दोपहर 1:30 बजे)
22 जुलाई 2026 (शाम 5:30 बजे)
आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद निर्धारित समय पर आवंटित संस्थान में उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। सीट आवंटन प्रारंभिक (Provisional) रहेगा और दस्तावेज सत्यापन के बाद ही प्रवेश की पुष्टि की जाएगी। टीसी, चरित्र प्रमाण पत्र एवं माइग्रेशन प्रमाण पत्र को छोड़कर अन्य मूल दस्तावेज वापस कर दिए जाएंगे।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
निर्देश
विवरण
सीटें रिक्त रहने पर अगला चरण
पर्याप्त सीटें खाली रहने पर ही दूसरा एवं संस्था स्तर का चरण आयोजित किया जाएगा।
एक कोर्स के लिए एक आवेदन
किसी भी पाठ्यक्रम के लिए केवल एक ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होगा।
प्रत्येक चरण के लिए नया आवेदन
हर नए काउंसलिंग राउंड में भाग लेने हेतु अलग से आवेदन करना होगा।
पूर्व प्रवेश स्वतः निरस्त
यदि अभ्यर्थी पहले राउंड में प्रवेश लेने के बाद अगले राउंड में भाग लेता है, तो पूर्व प्रवेश स्वतः समाप्त हो जाएगा।
सहायता केंद्र उपलब्ध
आवेदन संबंधी समस्या होने पर हेल्प सेंटर में मूल दस्तावेजों के साथ सहायता प्राप्त की जा सकती है।
अवकाश में भी सुविधा
रविवार एवं अन्य सरकारी छुट्टियों में भी हेल्प सेंटर और प्रवेश काउंटर खुले रहेंगे।
ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के दौरान तकनीकी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन भरते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें तथा आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, ताकि काउंसलिंग प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।